
पुलिस कमिश्नर से वार्ता कर फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों का उत्पीड़न तत्काल रोकने का निर्देश दिया – महापौर।
(संतोष कुमार सिंह)
वाराणसी:- राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन राष्ट्रीय सचिव अभिषेक निगम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम वाराणसी महापौर अशोक कुमार तिवारी से मिलकर पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत दर्ज कराई नगर निगम वाराणसी महापौर अशोक कुमार तिवारी ने तत्काल पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से वार्ता कर 8 नवंबर तक किसी फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों को अनावश्यक परेशान न किए जाने का निर्देश दिया | उत्तर प्रदेश सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सतेंद्र कुमार ने समस्त मंडलायुक्त,जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त,पुलिस अधीक्षक को धनतेरस,दीपावली,छठ पूजा तक अनावश्यक पुलिस कार्यवाही को तत्काल रोकने का निर्देश दिया |
वार्ता में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद सिंह (महादेव), हरिशंकर सिन्हा, संतोष गुप्ता,मनोज सोनकर,चंदन साह,विक्की मोर्या,कमलेश जायसवाल,मंतोष गुप्ता, प्रदीप कुमार मौजूद थे ||