पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में गोमती जोन के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्र0 नि0/थानाध्यक्ष के साथ की गई सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी एवं दिए गये आवश्यक निर्देश ।

वाराणसी- पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तत्पश्चात समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी । जिसमें जोन के थानों में लम्बित विवेचना/आईजीआरएस/प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी । आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को भौतिक सत्यापन करते हुए समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधो (पॉक्सो अधिनियम, दहेज हत्या) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु, साथ ही लूट/चोरी/नकबजनी के मुकदमों का खुलासा करते हुए शीघ्र निस्तारण व पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगेस्टर की कार्यवाही तथा जेल से छुटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया । भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। आगामी पर्व/त्यौहारों(शारदीय नवरात्र, दुर्गा पुजा, दशहरा) को संकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपने-2 थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एण्टीरोमियो टीम को अपने-2 थाना क्षेत्र के स्कूल/ कालेज व सर्वाजनिक स्थानों पर भ्रमणशील रहकर बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद कर #महिला_सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरुक कर हेल्पलाइन नं- 1090, 181, 1098, 1930, UP-112 के बारे में व सरकार द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं को के बारे में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया।ऑपरेशन दृष्टि के तहत थाना, सड़क, दुकान, सार्वजनिक स्थानों आदी पर जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया । ट्रैफिक मित्र/जाम की मैंपिंग/यातायात नियम के विरूद्ध चलने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । बाजार, भीड़-भाड़ वाली जगहों, सर्राफा की दुकानों, बैंकों व पेट्रोल पम्पों पर आदि सर्वाजनिक स्थानों पर नियमित रूप से प्रतिदिन पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया । इस दौरान गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    प्रादेशिक सेना की पहल से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश     SHREE 7NEWS, प्रयागराज। 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 जीआर (गंगा…

    पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

    भाजपा पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई   प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र तथा इलाहाबाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश