सौरभ की याद में छात्राओ को छात्रवृत्ति व असहायों को बंटा कंबल

एसवीएनएस महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष

मिर्जामुराद गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रांगण में बुधवार को संसार छोड़ चुके सौरभ सिंह के जन्म जयंती पर उसके अरमानों को पूरा करने हेतु समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्यअतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने कहां गरीबो को सहायता व शिक्षा देना ही शौरभ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और बोले कि सौरभ की याद को भुलाया नही जा सकता।समाज में मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही हैं।शिक्षा की चाभी से हर दरवाजे खुलते हैं।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि समेत महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा क्षेत्र के करीब एक हजार से अधिक असहाय, दिव्यांग व गरीब महिला-पुरुष का सम्मान करते हुए कंबल व खाद्य सामग्री वितरित किया गया।महाविद्यालय व इंटर कालेज की छब्बीस मेधावी छात्राओ को छात्रवृत्ति प्रदान किया गया।

मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी महाविद्यालय प्रबंधक व भाजपा नेता के इकलौते पुत्र रहे सौरभ (21वर्ष) की बीते 5 अगस्त 20 को सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया।15 नवंबर को सौरभ अपना जन्मतिथि समाज के असहाय व गरीबो के बीच जाकर मनाता रहा।इसके साथ ही बालिकाओं को शिक्षित करने हेतु महाविद्यालय की नींव रखी थी।बेटे की याद में उसके अरमानों को पूरा करने हेतु पिता द्वारा यह आयोजन किया जाता हैं।
अध्यक्षता शिवराज मिश्रा संचालन प्रचार्या डॉ. रिंकी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन आयोजक संजीव सिंह गौतम ने किया।
संगोष्ठी व आयोजन में सुरेश सिंह गौतम, सुरेन्द्र सिंह, लल्लन सिंह, सुरेंद्र तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सौम्या, मतलूब खान, एचओडी अपर्णा विश्वकर्मा, योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डा.अंजना सिंह, अमृता सिंह, गौरव उपाध्याय, रामजी, राजेश, वीरेंद्र, राजकुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार