महिला थाना पुलिस द्वारा आईवीएफ सेंटर में सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व नाबालिक लडकियों के कृत्रिम गर्भाधान कराते हुए एग डोनेशन कराने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए 02 पुरुष व 02 महिला अभियुक्तगण गिरफ्तार

वाराणसी– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर महिला अपराधो के रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी महोदय व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में महिला थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/23 धारा 363,419, 420, 467, 471, 370ए भादवि0 व 36/42 आधार कार्ड अधि0 2016 एवं धारा 33 सहायक प्रजनन प्रोद्योगिकी (विनि०) अधि० 2021 में विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि सामाजिक व आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं व नाबालिक लडकियो को धन का प्रलोभन देकर एवं कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए शहर के नामी आईवीएफ सेंटर द्वारा कृत्रिम गर्भाधान कराने के उद्देश्य से अपने दलालों के माध्यम से पैसे का लालच देकर महिलाओं एवं नाबालिक लडकियों का एग डोनेशन कराकर निःसंतान दम्पतियों को उँचे दामों पर संतान उत्पत्ति कराने वाले गैंग को गिरफ्तार किया गया है।

यह एक संगठित गिरोह है जो सामाजिक एवं आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों की महिलाओं एवं नाबालिक लडकियों को पैसे का लालच देकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराया जाता है इस गैंग में शामिल अन्य लोगो की तलाश की जा रही है।

अभियोग का संक्षिप्त विवरण नाबालिक लडकी को पैसे की लालच देकर कृत्रिम गर्भाधान कराते हुए एग डोनेसन कराकर शारिरिक शोषण कराने के सम्बन्ध महिला थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/23 धारा 363,419,420, 467,471,370ए भादवि0 व 36/42 आधार अधिक 2016 एवं धारा 33 सहायक प्रजनन प्रोद्योगिकी (विनि०) अधिक 2021 पंजीकृत किया गया विवेचना का सफल अनावरण करते हुए अब तक कुल 04 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में श्रीमती निकिता सिंह थानाध्यक्ष,हे0का0 हंसराज यादव,हे0का0 धर्मराज सिंह,म0का0 मनीषा,म०का० उर्मिला यादव महिला थाना कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी