हार्ट अटैक मरीज को थ्रंबोलाइज कर बचाई जान

हार्ट अटैक मरीज को थ्रंबोलाइज कर बचाई जान

चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर की इमरजेंसी में करीब 7:30 बजे शाम को अजगरा निवासी पेशे से अध्यापक श्री रमाशंकर प्रजापति उम्र 72 साल को उनके परिजन सीने में तेज दर्द की शिकायत लेकर आए। इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर संतोष यादव ने प्रारंभिक जांच में मायोकार्डियल इन्फ़ार्क्शन के लक्षण पाया और तुरंत बी.एच.यू. के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर धर्मेंद्र जैन से संपर्क साधते हुए उनकी देखरेख में पेशेंट का इलाज शुरू कर दिया।

भारत सरकार के प्रोजेक्ट आईसीएमआर स्टेमी के तहत पेशेंट को इंजेक्शन टेनेक्टाप्लेज की लोडिंग डोज देकर पेशेंट को थ्रंबोलाइज किया, जिससे मरीज की स्थिति में काफी सुधार आया। इंजेक्शन टेनेक्टाप्लेज खतरनाक थक्कों को खत्म करके रक्त प्रवाह में सुधार करता है जिससे हार्ट में होने वाले नुकसान से बचाव होता है।

मरीज की स्थिति स्टेबल होने पर मरीज को आगे के इलाज के लिए डॉक्टर धर्मेंद्र जैन के पास आईएमएस बीएचयू में 108 एंबुलेंस के द्वारा रेफर कर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि पेशेंट को यदि विंडो पीरियड के अंदर लाया जाए तो उसको थ्रंबोलाइज कर उसकी जान को बचाया जा सकता है।

अधीक्षक डॉक्टर आरबी यादव ने बताया कि अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में कुल 6 मरीजों को थ्रंबोलाइज कर उनकी जान को बचाया जा चुका है।

इलाज के दौरान डॉक्टर जितेंद्र यादव, संजय वर्मा, प्रदीप मिश्रा एवं ट्रेनिंग फार्मासिस्ट ऋषभ, आशीष, आकाश, शहजाद आदि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा