रोटरी क्लब काशी को सुपरस्टार क्लब के रूप में किया गया चयनित, मंडलाध्यक्ष रो.परितोष बजाज ने अध्यक्ष रो.अरुण तिवारी और सचिव रो.अश्विनी श्रीवास्तव को किया सम्मानित

रोटरी फ़ाउंडेशन में रोटरी क्लब काशी को 100 प्रतिशत कंटीब्यूटरी क्लब का मिला सम्मान।

 

(संतोष कुमार सिँह)

वाराणसी :- रोटरी जिला 3120 के द्वारा वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित होटल सूर्या में आयोजित “प्रेरणा” फाउंडेशन सेमिनार प्रेरणा में अक्टूबर माह के लिए पूरे जिले के 90 क्लबों में से रोटरी क्लब काशी को सुपरस्टार क्लब के रूप में चयनित कर मंडलाध्यक्ष रो. परितोष बजाज ने अध्यक्ष रो.अरुण तिवारी और सचिव रो.अश्विनी श्रीवास्तव को पूरे समारोह में सम्मानित किया गया और रोटरी फ़ाउंडेशन में रोटरी क्लब काशी को 100 प्रतिशत कंटीब्यूटरी क्लब का सम्मान मिला । क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष रो.संजय अग्रवाल को मेजर डोनर का सम्मान मिला। रो. आयुष्मान सुरेका, रो.श्याम जी रस्तोगी, रो.सुभाष कपूर और अध्यक्ष रो.अरुण तिवारी को पॉल हैरिस फेलो का सम्मान मिला एवं बेस्ट क्लब का पुरस्कार प्रदान किया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में टीआरएफ ट्रस्टी रो.डॉ.भारत पंड्या एवं विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक रो.मनोज देसाई,अनेकों पूर्व मंडलाध्यक्ष,मंडल के सभी पदाधिकारीयों व जिला 3120 से उपस्थित विभिन्न रोटरी क्लब के पदाधिकारीयों एवं बड़ी संख्या में रोटरी के सदस्यों ने बड़ी गर्मजोशी एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ रोटरी काशी एवं पूरी टीम को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रोटरी क्लब काशी के सदस्य एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष रो.संजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब काशी के प्रो.बृजेश जायसवाल,सीए रमेश गुप्ता,सुभाष कपूर,आयुष्मान सुरेका,श्याम जी रस्तोगी,राम पांडेय, अनूप सिंह,डॉ. एपी राय आदि बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा