फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग एलर्ट,कराया गया नाइट ब्लड सर्वे

जनपद में 4 नवम्बर से 12 नवम्बर तक कराया गया नाईट ब्लड सर्वे।

 

(संतोष कुमार सिँह)

वाराणसी :- फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में लोगों को फाइलेरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाईट ब्लड सर्वे का कार्य 4 नवम्बर से 12 नवम्बर तक कराया गया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य दवा खिलाने के बाद क्षेत्र में माइक्रो फाइलेरिया के प्रसार की क्षमता का आंकलन किया जाता है | इस क्रम जनपद में विगत तीन वर्ष में तीन सफल एमडीए/आइडीए के उपरांत टास-1 (ट्रांसमिशन एमाउंट सर्वे) का कार्य पूरा हो चुका है |

फाइलेरिया रोग से ग्रसित मरीजों की खोज के लिए रात के समय में रक्त के नमूने एकत्र किए जाते हैं | जांच में पाजिटिव पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाता है इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने दी उन्होंने ने बताया कि यह रोग क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है रात के समय फाइलेरिया के कृमि अधिक सक्रिय होते हैं इसलिए रात के समय में ही सैंपल लिया जाता है | हर साल एक बार राष्ट्रीय स्तर पर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया के रोगियों को खोजा जाता है लेकिन दवा खाकर इस रोग को हराया जा सकता है |

 

जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद पाण्डेय ने बताया कि 33 प्लानिंग यूनिट में दो प्लानिंग यूनिट शहरी क्षेत्र जैतपुरा तथा ग्रामीण सीएचसी चोलापुर में पैरासाइट का लोड एक फीसदी से ज्यादा है जिसके कारण वहां पुनः आइडीए का कार्यक्रम चलाया गया इसकी गंभीरता को देखते हुये उक्त दोनों स्थानों में नाईट ब्लड सर्वे का कार्य 4 नवम्बर से 12 नवम्बर तक कराया गया जनपद में 997 फाइलेरिया के मरीज पंजीकृत हैं |

 

फाइलेरिया इकाई प्रभारी/ बायोलॉजिस्ट डॉ अमित कुमार सिंह ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे एवं जांच में माइक्रोफाइलेरिया रेट 1 फीसदी से कम होने पर उक्त स्थानों पर कोई नये रोगी मिलने/प्रसार की संभावना नहीं रहती है यह फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का अच्छा परिणाम है | इस कार्यक्रम के क्रम जनपद में दो स्थानों शहरी क्षेत्र जैतपुरा में सेंटीनल साइट ईश्वरगंगी पोखरा तथा रैंडम साइट लोहटिया एवं ग्रामीण क्षेत्र चोलापुर में रैंडम साइट मुनारी एवं सेंटीनल साइट जगदीशपुर में नाइट ब्लड सर्वे कराया गया जिसमें चोलापुर के अंतर्गत जगदीशपुर में 302,मुनारी में 306 रक्त पट्टिका तथा जैतपुरा के अंतर्गत ईश्वरगंगी में 301 तथा लोहटिया में 302 में रक्त पट्टिका संग्रह कार्य किया जा चुका है |

 

जाँच के उपरांत अगर 1 फीसदी से ज्यादा माइक्रो फाइलेरिया रेट आने पर उक्त क्षेत्र में आइडीए अभियान फिर से चलाया जायेगा जिसमें उस क्षेत्र के सभी लोंगो को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायी जायेगी ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी