घर में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट करने के मामले में मिली जमानत।

घर में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट करने के मामले में मिली जमानत।

(संतोष कुमार सिँह)

वाराणसी:- गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर अधिवक्ता के घर में घुसकर लाइसेंसी रिवाल्वर से आतंकित कर मारने पीटने के मामले में तीन आरोपितों को कोर्ट से राहत मिल गयी | न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) जयति की अदालत ने अकथा,पहड़िया (सारनाथ) निवासी आरोपित बालमुकुंद अग्रहरि को 25-25 हजार रुपये की दो जमानते एवं बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया | अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव,कृष्णा यादव ईलू व रोहित यादव ने पक्ष रखा |

अभियोजन पक्ष के अनुसार श्रीनगर कालोनी अकथा, पहड़िया निवासी अधिवक्ता प्रशांत सिंह ने सारनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी | आरोप था कि 18 जनवरी 2024 को शाम 7 बजे प्रार्थी अपने पालतू कुत्ते को इंजेक्शन लगवाने के लिए अपनी कार घर से बाहर निकालने लगा उसी दौरान मुख्य द्वार पर पडोस के रहने वाले पेंट व होटल व्यवसायाई मदन अग्रहरि के बडे़ भाई बाल मुकुंद की चार पहिया वाहन खड़ी थी जब उसने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गये और गालियां देने लगे |

जब उसने विरोध किया तो बाल मुकुंद,मदनलाल, मोहनलाल व सुजीत अग्रहरि अपने 10-15 अज्ञात लेबरो व कर्मचारियों के साथ प्रार्थी के घल में घुस आये इस दौरान मदनलाल अग्रहरि अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर उसके कनपटी पर सटा दिया और मारना-पीटना शुरू कर दिया |

शोर सुनकर उसकी पत्नी जब बीच बचाव करने पहुँची तो हमलावरों ने उसे धमकाते हुए कहा की यहा से हट जाओ नही तो तुम्हें व तुम्हारे पति दोनों को जान से मार दुंगा | शोर सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी हमलावर गालियाँ व जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गये ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा