वाराणसी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने योगी के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान का किया समर्थन

वाराणसी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने योगी के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान का किया समर्थन

 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे के नारे का समर्थन करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस की नीतियों का नतीजा था, और आज समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों को भुलाकर उसी कांग्रेस की गोद में खेल रही है।

शाही ने राम मनोहर लोहिया का जिक्र करते हुए कहा कि लोहिया ने जाति तोड़कर समाज जोड़ने की बात कही थी, लेकिन सपा और कांग्रेस मिलकर देश को फिर से बांटने की साजिश रच रहे हैं। कृषि मंत्री सोमवार को वाराणसी में थे और कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

कृषि मंत्री ने योगी सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना की तारीफ करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सपा शासनकाल में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया% का अभियान चलाया था। पूरे प्रदेश में माफिया का राज था, और जनता दहशत में थी। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार के आने के बाद माफिया या तो जेल में बंद हैं, या शांति से बैठे हैं।

शाही ने कहा, पिता-पुत्र ने उत्तर प्रदेश को तबाह कर दिया था, लेकिन अब प्रदेश विकास की राह पर है। उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनावों पर बोलते हुए शाही ने सपा और पीडीए गठबंधन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, जनता अब सपा की साइकिल को कबाड़खाने में भेजने का मन बना चुकी है। पीडीए गठबंधन धोखेबाज और फरेबी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर