ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल सिरिस्ती जाल्हूपुर में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

रमन हाउस की टीम उपविजेता व ‘टैगोर हाउस’ की टीम हुयी विजेता घोषित

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के सिरिस्ती ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में दो द्विसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2023 का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर आर. बी. सिंह व प्रबंध निदेशक डॉक्टर नीलम सिंह के साथ में द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह, प्रबंध निदेशक कमेटी की सदस्या श्रीमती दिशा सिंह, श्रीमती प्रतिभा सिंह शिक्षकगण कर्मचारी अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के स्वागत माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ गणेश वंदना से हुयी।

कार्यक्रम में आये विशिष्ट व सम्मानित अतिथि उपस्थित हुये कार्यक्रम में स्वागत गीत के बाद ध्वजारोहण व बच्चों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये विद्यालय के खेल शिक्षक राहुल सिंह ,कोच व हाउस के इंचार्ज की अगुवाई में टैगोर हाउस-अनिता मौर्या, टेरेसा हाउस-अनामिका सिंह, रमन हाउस-विजेता सिंह (कक्षा 1 से 12) तक के छात्रों के बीच कुल 23 प्रतियोगितायें करायी गयी। जिसके बुक-बैलेंसिंग रेस, थ्री-लेग रेस, बाल-रेस, फ्रांग-रेस, जम्पिंग-रेस, बैग-रेस, क्रोकोडायल रेस, रिले रेस, सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, खो-खो, वालीबाल, बास्केट बाल कबड्डी, बैडमिन्टन आदि खेलों का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में खुशहाल नगर एवं सिरिस्ती जाल्हूपुर दोनों शाखाओं के बच्चों की अन्तर विद्यालयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करायी गयी।

जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आरबी सिंह जी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि “खेलकूद अब मात्र घर की चारदीवारी तक सीमित न होकर हमारे समाज व स्व्स्थ मानव का एक अभिन्न अंग बन चुकी है जो पूरे देश को आपके साथ खड़ा कर देती है, देश का मस्तक गर्व से ऊंँचा कर देती है, विश्व की एकता एवं अखंडता को बनाये रखना खेलों के द्वारा ही सम्भव है।” विद्यालय के उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह जी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि- “खेलकूद एक ऐसा माध्यम है जिससे बच्चों में समाजिकता, नैतिकत्ता व भाईचारा का विकास होता है।

” कार्यक्रम का समापन विजयी हुये तीनों हाऊस के बच्चों को स्वर्ण, रजत, काँस्य पदकों से सम्मानित करते हुये हुआ। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आर. बी. सिंह व प्रबंध निदेशक डॉ. नीलम सिंह के साथ उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह,दिशा सिंह,प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह ने तीनो हाऊस (रमन हाऊस, टैगोर हाऊस, टेरेसा हाऊस) के बीच कराये प्रतियोगिताओं में टैगोर हाऊस कप्तान-दिव्य प्रकाश उपकप्तान-नैंसी सिंह ,सूरज यादव, सनी यादव ,आशू यादव अखिलेश यादव ,धीरज यादव गौरव यादव ,सन्नी यादव,दिव्यांश राव आदि बच्चों को सर्वाधिक पदको, से विजयी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लिये हुये प्रतिभागी बच्चों को पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन व वन्देमातरम् के साथ किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश