खेतों मे फसल अवशेष न जलायें, धरती मांँ को बचायें

किसान मेले में अजगरा विधायक नें की किसानों से अपील

दानगंज (वाराणसी) फसलों की कटाई के पश्चात फसल अवशेषों को किसान न जलायें बल्कि पराली प्रबंधन के यंत्रों का प्रयोग करके फसल अवशेषों को मिट्टी में मिला दें। ऐसा करनें से फसल अवशेष जमीन में सड़कर मिट्टी में जीवांश की मात्रा को बढ़ायेंगे, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी।

उक्त सलाह अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने मंगलवार को कटारी के रामलीला मैदान में कृषि विभाग एवं इश एग्रीटेक के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित जैविक किसान मेला में उपस्थित किसानों को दी। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने किसानों से खेतों में पराली न जलाने की अपील की।

अर्पित सिंह एवं प्रवीण नागर ने किसानों को जैविक खेती पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

किसानों को सुझाया बिपणन का तरीका- उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित जैविक किसान मेले में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट स्वामी शरण कुशवाहा ने जैविक उत्पादों की ग्रेडिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रगतिशील कृषक फौजदार यादव ने किसानों के समक्ष जैविक खेती की सफलता की कहानी सुनाते हुए उन्हें जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह किसानों से जैविक खेती अपनानें की अपील की।

इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (कृषि) केशव प्रसाद यादव, एफपीओ के संचालक शैलेंद्र कुमार रघुवंशी प्रधान संघ अध्यक्ष रामसूरत यादव, मनीष चौहान, शैलेंद्र सिंह, सिकंदर मौर्य, बिजेंद्र, मुकेश, रविशंकर गिरी, जगदीश, मनोज सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन देवमणि त्रिपाठी जी ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा