प्राचीन शुक्लहियां हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, भारी संख्या में भक्तों नें किया प्रसाद ग्रहण

प्राचीन शुक्लहियां हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, भारी संख्या में भक्तों नें किया प्रसाद ग्रहण

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के चौबेपुर गौरा उपरवार रोड स्थित प्राचीन शुक्लहिया हनुमान मंदिर व शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को किया गया। साथ ही भंडारे में आस-पास के कई गांँवों के भक्तों की भारी भीड़ के साथ प्रसाद ग्रहण के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 18 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से राम चरित मानस पाठ, 19 नवम्बर को नर्मदेश्वर महादेव जी का रूद्राभिषेक पूर्णाहुति उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया । वार्षिकोत्सव पर मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया था। इस मौके पर भजन, कीर्तन से भक्त भाव विभोर होते रहे। इस मौके पर अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने भी मंदिर का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने यहांँ हाई मास्क लाइट लगानें की घोषणा भी की ।

मौके पर चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो ज्ञानेश्वर चौबे, गौरीशंकर यादव, विनोद चतुर्वेदी, राजू सेठ, राहुल सेठ, संतोष कन्नौजिया, सृजन चतुर्वेदी शिवम, अतुल चतुर्वेदी, आतेश चौबे, दिलीप सेठ,शुभम यादव, भगवान दास, राजेश चौबे, सतेन्द्र उपाध्याय, अजय चौबे, विरेन्द्र उपाध्याय, हवलदार भईया, शाहिद आलम़ सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा