एक ही रात में दो दुकानों में चोरी

एक ही रात में दो दुकानों में चोरी

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के मोकलपुर ढाब में मंगलवार की रात दो दुकानो में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें एक किराने की दुकान से एक हजार रुपए नकद और ज्वेलरी की दुकान करीब दो हजार रुपए नकद और कुछ गहनो की चोरी हुई है।

जानकारी अनुसार ढाब क्षेत्र के मोकलपुर चौराहे पर एक गांव कटरे में ही शिवचरण गुप्ता किराने की दुकान हैं वह रोज की भांति मंगलवार को भी रात्रि 8 बजे के करीब दुकान बंद कर वहा से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने आवास पर चले गए। वहीं उसी कटरे में पड़ाव वाराणसी निवासी एक सेठ की ज्वेलरी की दुकान हैं,  वह भी मंगलवार शाम 7 बजे दुकान बंद कर अपने आवास जाल्हूपुर चले गए।

दोनो दुकानो में चोरी की घटना लगभग आधी रात में बताई जा रही है। शिवचरण गुप्ता ने बताया की मोकलपुर चौराहा से बुधवार भोर में एक ब्यक्ति ने उन्हे फोन कर दुकान का सटर खुला होने की सूचना दी। जब वह मौक पर पहुँचे तो आधा सटर उठा था और ताला खुला पड़ा था।

उन्होंने दुकान के अंदर जाकर अपने सामान की जांच पड़ताल की तो उनके पेटी से बिक्री का करीब एक हजार रुपया गायब था। ऐसे ही बगल में सेठ के दुकान का भी सटर उठा था। फोन पर सेठ को सूचना दी गई तो वह भी मौके पर आए और उन्होंने बताया की उनके दुकान से कुछ ज्वेलरी और लगभग दो हजार रुपया गायब है।

दो दुकानो में चोरी की घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर जगदीश कुशवाहा, चौकी प्रभारी चाँदपुर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई। चोरी की लिखित तहरीर केवल सेठ ने दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    स्वच्छता और विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर में चल रहे विकास एवं स्वच्छता…

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के औचक निरीक्षण के बाद विभिन्न जोनों में चला विशेष अभियान, अवैध संचालन पर कसी नकेल   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। विद्यार्थियों की सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास