कन्याकुमारी से कश्मीर राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा समापन के पश्चात काशी पहुंचे संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज

सड़क मार्ग द्वारा 37,261 किलोमीटर की दूरी तयकर संपन्न हुयी संकल्प यात्रा

 

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर – विहंगम योग संत समाज के शताब्दी समारोह पर आयोजित 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ को भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाने तथा भारत भूमि में चतुर्दिक स्वर्वेद महामन्दिर के आध्यात्मिक सन्देश को पहुचाने के निमित्त संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन सान्निध्य में 7 जुलाई 2024 को कन्याकुमारी से राष्ट्र व्यापी संकल्पयात्रा का शुभारम्भ हुआ। भारतवर्ष के 24 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 140 स्थानों पर सड़क मार्ग से 37,261 किलोमीटर की दूरी यह राष्ट्र व्यापी संकल्प यात्रा बड़ी ही दिव्यता एवं भव्यता के साथ संचालित की गयी।

स्वर्वेद महामन्दिर धाम पहुँचने पर संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने विहंगम योग के प्रणेता महर्षि सदाफल देव जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर, अरुणाचल से राजस्थान का भूभाग मात्र भूमि नहीं अपितु हमारी मातृ–भूमि है।

संत प्रवर श्री ने बताया कि ईश्वर की अनंत शक्तियां हमारी सेवा में लगी हैं और जीवन की सार्थकता तो सेवा में ही है।

कहा कि किसी से राग, द्वेष न रख सभी के साथ समदर्शी व्यवहार तथा त्याग में सुख की भावना ही भारत की मूल संस्कृति और आध्यात्मिक प्रगति का आधार है।

 

मानवता के कल्याणार्थ सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज की यह संकल्प यात्रा अध्यात्म–पथ के अनुयायियों को निश्चित ही पुरुषार्थ की पराकाष्ठा के रूप में सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

 

इस लोक हितकारिणी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के पश्चात शनिवार को प्रातः जब सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचे तब वहां उपस्थित भक्त शिष्यों के जयघोष से सम्पूर्ण महामंदिर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी