अभ्युदय सेवा समिति द्वारा सिगरा तिराहे पर किया गया हेलमेट वितरण

यातायात माह में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार,सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने सिगरा तिराहे पर किया निःशुल्क हेलमेट वितरण

Varanasi: आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल जी के निर्देशानुसार, एसीपी चेतगंज गौरव कुमार, और थाना प्रभारी संजय मिश्रा जी ने सिगरा तिराहा पर निशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में यमराज के भेष में लोगों को हिदायत दी गई कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने से जान जोखिम में पड़ सकती है। यह कार्यक्रम यातायात माह के अवसर पर आयोजित किया गया था और इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूक करना था।

अभ्युदय सेवा समिति ने अब तक चार साल में करीब छह सौ से ज्यादा हेलमेट वितरित किए हैं। आज के कार्यक्रम में भी डेढ़ दर्जन हेलमेट वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक दिलीप दुबे,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह जी, जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अनूप सिंह, अध्यक्ष सुनील पाल, संस्थापक अमिताभ दुबे, विशाल गुप्ता, अधिवक्ता अनुपम सिंह, अधिवक्ता शुभम तिवारी और विकास तिवारी ने भाग लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा