आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, शिवमहापुराण कथा में होंगे सम्मिलित, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, शिवमहापुराण कथा में होंगे सम्मिलित, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद 

(रिपोर्ट: आनंद रत्न उपाध्याय)

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी आएंगे। सीएम रामनगर डोमरी स्थित गंगा किनारे सतुआ बाबा आश्रम गोशाला में चल रही शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। वहीं बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम यूपी कालेज के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों संग मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। पहले यूपी कालेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं सतुआ बाबा आश्रम गोशाला डोमरी में आयोजित सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होंगे। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस आयुक्त ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर, सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर हो पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाए। वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम स्थल एवं भ्रमण मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का तभी प्रयोग करें जब अति आवश्यक हो। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगायी जाए। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारीगण की उपस्थिति चेक कर मौके पर ही प्रभारी अधिकारी द्वारा ब्रीफ किया जाए। सभी अधिकारी/कर्मचारीगण निर्धारित समय से ड्यूटी पर पहुचे एवं अपने पास ड्यूटी कार्ड एवं आई कार्ड जरूर रखें। मार्ग व्यवस्था में नियुक्त थाना प्रभारी/अधिकारीगण अपने-अपने वाहनों में लाउड हेलर व पीए सिस्टम की व्यवस्था रखेंगे।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अच्छे टर्नआउट में सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करें एवं आमजनमानस के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखे। मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस चन्नप्पा सहित कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा