स्वर्वेद महामंदिर धाम में विहंगम योग का शताब्दी समारोह महोत्सव 6 एवं 7 दिसंबर को मनाया जाएगा

देश-विदेश से लाखों अनुयायी होंगे शामिल

 

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) विहंगम योग संत समाज की स्थापना का शताब्दी समारोह महोत्सव 6 एवं 7 दिसंबर को स्वर्वेद महामंदिर धाम पर मनाया जायेगा। इस अवसर को और भी ऐतिहासिक बनाने के उदात्त संकल्पना के साथ संस्थान द्वारा 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष स्वर्वेद महामंदिर धाम, मुड़ली, उमरहाँ, वाराणसी में मनाया जाता रहा है, जो इस वर्ष बहुत भी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जायेगा आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के आने की संभावना है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुये आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर दोनों दिन सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय दिव्यवाणी (जय स्वर्वेद कथा) की दिव्य ज्ञानगंगा प्रवाहित होगी । सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज के आशीर्वचन के साथ ही साथ 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का भी दिव्य व भव्य आयोजन किया जायेगा सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल लगभग 200 एकड़ भू-खंड में विस्तारित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 40 एकड़ भूमि पर स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के आयोजन हेतु 25000 हवन कुण्डों का निर्माण किया जा रहा है। यजमानगणों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सम्पूर्ण यज्ञ परिसर को 108 ब्लाकों में विभक्त किया जा रहा है और ये सभी ब्लाक हमारे पूर्वज प्राचीन ऋषि महर्षियों के नाम पर होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम