महात्मा गॉंधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के छात्र ने मनाया संविधान दिवस संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ, इससे दुनिया में भारत को मिल रही नई पहचान

महात्मा गॉंधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के छात्र ने मनाया संविधान दिवस संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ, इससे दुनिया में भारत को मिल रही नई पहचान

(रिपोर्ट: विशाल कुमार)

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गॉंधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कैम्पस में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास भीम आर्मी जय भीम सगंठन के पूर्वांचल अध्यक्ष जयानंद ज्योति भास्कर ने बताया कि भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव मनाने और संविधान के संस्थापकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके योगदान को याद करने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है ! आज संविधान दिवस के पावन अवसर पर, हम अपने देश के लोकतंत्र के स्तंभ, भारतीय संविधान, के निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को सादर नमन करते हैं। यह दिन न केवल हमें हमारे अधिकारों की याद दिलाता है, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है। भारतीय संविधान न केवल एक विधिक दस्तावेज है, बल्कि यह हमारे देश की विविधता, एकता, और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता, और न्याय के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है।

आइए इस दिन हम संकल्प लें कि अपने संविधान में निहित आदर्शों को न केवल पढ़ें, बल्कि अपने आचरण में उतारें। तभी हम अपने देश को सशक्त, समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज बना पाएंगे।संविधान हमारा मार्गदर्शक है।

उसके मूल्यों का सम्मान हमारा धर्म और वही पर जय भीम जय संविधान के नारा लगाते हुए सभी छात्रों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य रूप भीम आर्मी जय भीम के पूर्वांचल अध्यक्ष जयनंद ज्योति भास्कर जी अमर नाथ यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा, डॉ रणजीत सिंह,आदर्श कुमार गौतम, छात्र नेता नवनीत सोनकर जितेंद्र सिंह यादव, अक्षय कुमार,मोनू कुमार,शिवम भक्ति छात्र नेता, ररंभू, विक्कू अतुल, अनन्त अभिषेक गुप्ता सदस्य, ऋषभ कुमार, अथर्व कुमार गौतम, विशाल कुमार सहित तमाम छात्र उपस्थित रहे!

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास