एफपीओ के निदेशकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

(रिपोर्ट: विवेक राय)

दानगंज (वाराणसी) झारखंड प्रदेश के गढ़वा जनपद के सात कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के 40 निदेशकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को बबियांव में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गढ़वा, कांडी नगर, ऊंटारी, भवनाथपुर, रमना, केतार व बिशुनपुरा एफपीओ के निदेशक शामिल हुए। प्रशिक्षण का आयोजन चोलापुर कल्याण फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रक्षेत्र पर किया गया।

प्रशिक्षण के पहले दिन सोमवार को एफपीओ के निदेशकों को एपीडा (एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी) से आनंद प्रकाश,कृषि विपणन विदेश विभाग के विशाल प्रधान वाराणसी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड के महाप्रबंधक (जीएम) श्री विनोद कुमार और जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) श्री अनुज कुमार सिंह भी उपस्थिति रहे।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन, प्रतिभागियों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। इस दौरान चोलापुर कल्याण फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का प्रदर्शन किया गया। एफपीओ के संचालन, उत्पादकता बढ़ाने की विधियां, विपणन रणनीतियों और कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

चोलापुर कल्याण एफपीओ के डायरेक्टर सौरभ रघुवंशी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य एफपीओ के निदेशकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, विपणन रणनीतियों और निर्यात के लिए तैयार होने की प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।

साथ ही, यह सुनिश्चित करना था कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कृषि से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें और किसानों की आय में वृद्धि कर सकें। प्रशिक्षण में शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने पौधों की कटिंग, ग्राफ्टिंग, स्वामी शरण कुशवाहा ने काशी जैविक उत्पादों की पैकिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग पर चर्चा एवं बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने कृषि विभाग की योजनाओं के साथ ही पराली प्रबंधन पर जानकारी प्रदान की‌।

इस दौरान एफपीओ फौजदार यादव, शेखरमणि त्रिपाठी, सीनियर एक्जीक्यूटिव आफिसर शिव कुमार, सिद्दार्थ, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा