संविधान दिवस के अवसर पर भीम गर्जना संघ द्वारा धमेक स्तूप सारनाथ से प्रयागराज तक निकाली गई विश्व मैत्री शान्ति यात्रा

सरकार ने स्कूलों-कॉलेजो को संविधान दिवस मनाने का आदेश जारी किया है लेकिन सरकार को स्कूलों में संविधान पढ़ाने का भी आदेश जारी करना चाहिए -डॉ. राकेश भारद्वाज।

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर मंगलवार को भीम गर्जना संघ द्वारा विश्व मैत्री शान्ति यात्रा धमेक स्तूप सारनाथ से हाईकोर्ट डॉ आंबेडकर प्रतिमा स्थल, प्रयागराज तक निकाली गई | यात्रा की शुरुआत भदन्त गुरु धम्मो महाथेरो,धम्म प्रशिक्षण केंद्र सारनाथ ने त्रिशरण-पंचशील से किये।

भदन्त ने धम्म देशना में कहा कि भगवान बुद्ध ने मानव कल्याण के लिए समता,मैत्री, करुणा,अहिंसा और शान्ति का उपदेश दिया दुःखों से मुक्ति का उपाय बताया आज के वैश्विक परिदृश्य में बुद्ध के विचारों एवं सिद्धान्तों को आत्मसात कर समस्त मानव जगत का कल्याण किया जा सकता है राष्ट्रीय महासचिव जी.एल.सिंह ने कहा कि दुनिया में युद्ध, नफरत,हिंसा बढ़ रही है आज भाईचारा स्थापित करने के लिए मैत्री और शान्ति की जरूरत है |

 

डॉ.धर्म रश्मि गौतम,सेक्रेटरी थाई बुद्ध मन्दिर ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने देश को दुनिया का सर्वोत्कृष्ट संविधान दिया है हमारा संविधान यह चाहता है कि देश में समता,स्वतंत्रता,न्याय और भाईचारा स्थापित हो,यह यात्रा लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश देगी |

डॉ.राकेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने स्कूलों-कॉलेजो को संविधान दिवस मनाने का आदेश जारी किया है लेकिन सरकार को स्कूलों में संविधान पढ़ाने का भी आदेश जारी करना चाहिए। बीबीएस प्रवक्ता डॉ. सन्तोष कुमार संविज्ञ ने कहा कि देश में अमृत काल चल रहा है और इस अमृत काल में संविधान और लोकतंत्र पर बड़ा हमला किया जा रहा है।

 

नई शिक्षा नीति के द्वारा बहुजनों की पढ़ाई-लिखाई को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है, नौकरियां खत्म की जा रही है। अतः हम सभी लोगों को अपने जीवन और भविष्य को बचाने के लिए, अपने हक व अधिकारों के लिए भी संघर्ष करने की जरूरत है तभी बहुजन महापुरुषों के सपनों का भारत बन पायेगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से-भदन्त सुमेध थेरो, भदन्त धर्मशील, डॉ धर्म प्रिय, अजित कुमार, विकास यादव, सूर्य प्रकाश राव, डा.अनिल कुमार, रवि कुमार, डा.गोविन्द ललित मौर्य इत्यादि लोगों ने विचार व्यक्त किये।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा