वाराणसी को टीबी मुक्त बनाने को स्वास्थ्य विभाग दृढ़ संकल्पित- सीएमओ

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव को किया जा रहा प्रशिक्षित

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी: प्रधानमंत्री द्वारा टीबी मुक्त पंचायत एवं फैमिली केयरगिवर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य 2025 तक ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाना है। इस क्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में जनपद के सभी एचइओ और एसटीएस को पूर्व में प्रशिक्षित किया जा चुका है|

यह मास्टर ट्रेनर टीबी मुक्त पंचायत और फैमिली केयर गिवर कार्यक्रम के अंतर्गत 21 नवम्बर से अपने-अपने ब्लॉक पर सभी ग्राम प्रधान एवं सचिव को प्रशिक्षित कर रहे हैं|

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायतीराज विभाग मिलकर कार्य करेंगे| उसके बाद ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने का दावा प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* ने दी|

*उन्होंने* बताया कि प्रथम वर्ष में ग्राम पंचायत टीबी मुक्त होने पर उस ग्राम पंचायत को ब्रोंज रंग, दूसरे वर्ष लगातार ग्राम पंचायत टीबी मुक्त होने पर सिल्वर रंग तथा लगातार तीसरे वर्ष ग्राम पंचायत टीबी मुक्त होने पर गोल्ड रंग की महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र जिला अधिकारी के द्वारा दिया जायेगा।

*जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीयूष राय* ने बताया कि यह प्रशिक्षण पंचायतीराज विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से हरहुआ और पुवारीकला, काशीविद्यापीठ के अंतर्गत बीआरसी केसरीपुर, सीएचसी मिसिरपुर तथा बडागांव में हो चुका है| वर्ष 2023 में 46 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं| टीबी मुक्त पंचायत घोषित करने के लिए सबसे पहले पंचायत की शुरुआती बैठक करना है।

टीबी मुक्त पंचायत करने की तैयारी, ग्राम पंचायत को अपना टीबी मुक्त पंचायत का दावा ब्लॉक पंचायत के माध्यम से जिला क्षय रोग अधिकारी के सामने करना होगा। जिला टीम द्वारा दावों का सत्यापन टीबी मुक्त पंचायत की घोषणा और अंत में प्रमाण पत्र जारी करना होगा।

टीबी मुक्त पंचायत हेतु ग्राम पंचायत में एक हजार की आबादी पर कम से कम 30 संभावित टीबी के मरीजों की जांच होगी, ग्राम पंचायत में एक हजार की आबादी पर एक या एक से कम टीबी का मरीज होना चाहिये, मरीज की यूडीएसटी, निक्षय पोषण योजना के तहत डीबीटी का भुगतान एवं मरीज निक्षय मित्र द्वारा गोद लेकर पोषण पोटली से आच्छादित होना चाहिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी