चोलापुर में दरोगा की विदाई,फूल मालाएं लाद ग्रामीण हुए भावुक

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी- वाराणसी कमिश्नरेट वरुणा जोन के डीसीपी चंद्रकांत मीना ने मंगलवार को जोन के 7 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जिसके क्रम में चौकी प्रभारी गोसाईपुर थाना चोलापुर रहे विकाश कुमार को बी एल डब्लू थाना मंडुवाडीह का चौकी प्रभारी बनाया गया है।उनके स्थान पर अब एसआई चंद्रभूषण को गोसाईपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बतादे की 2019 बैच के एसआई विकाश कुमार का चौकी प्रभारी के रूप में यह पहली पोस्टिंग थी.आठ महीने का कार्यकाल रहा।

हर इंसान की चाहत होती है कि वह अच्छा इंसान बने साथ ही उसको सम्मान मिले लोग उसके काम और उसके व्यवहार को याद रखें। चाहें वह बिजनेस करें या नौकरी अपनी पहचान बनाना हर इंसान की चाहत होती है। कुछ ऐसा ही वाराणसी कमिश्नरेट के थाना चोलापुर, गोसाईपुर चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज के साथ हुआ,एसआई विकाश कुमार के स्थानांतरण पर लोगों ने धूमधाम से चौकी इंचार्ज को विदा किया।वरुणा जोन के चोलापुर गोसाईपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी विकाश कुमार का स्थानांतरण थाना मंडुवाडीह, चौकी प्रभारी बी.एल.डब्लू के पद पर हो गया है। गोसाईपुर चौकी पर उनके विदाई समारोह में सम्मानित ग्रामीणों व दुकानदारों ने विदाई समारोह का कार्यक्रम रख उन्हें अंगवस्त्रम भेंटकर,फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में बनाए गए शांति के माहौल की प्रशंसा करते हुए उन्हें विदा किया।एसआई विकास कुमार ने कहा कि,चौकी क्षेत्र के लोगों से मुझे जो प्रेम-स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला है मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगा। नौकरी की पहली पोस्टिंग मुझे चौकी प्रभारी गोसाईपुर,थाना चोलापुर में मिला व सेवाकाल के दौरान हमेशा यह महसूस करता रहा कि मैं अपने गृहनगर में परिवार के सदस्यों के साथ हूँ। यहां मिले अपार स्नेह और सहयोग के लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।

विदाई की बेला पर भावुक होते हुए एसआई विकाश कुमार ने विनम्रतापूर्वक कहा, मेरी सेवा में कहीं कोई कमी रह गई हो, भूलवश मैंने कोई गलती कर दी हो या फिर दायित्व के निर्वाहन के दौरान मेरे कारण आपको परेशानी हुई हो तो उसके लिए कृपया मुझे क्षमा कर दें। इस अवसर पर उन्होंने पहली पोस्टिंग की अनुभव साझा करते हुए चौकी स्टॉफ को पूरी कर्मठता के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शासकीय सेवा में तबादला होना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं जहां भी रहूंगा आप लोगों से सदैव जीवंत सम्पर्क बनाएं रखूंगा।विदाई समारोह में स्थानीय पत्रकार सहित ग्रामीण पंकज पांडे,रिंकू सिंह,राज सिंह, गोविंद भारद्वाज,राहुल पटेल,कपिल सिंह,पन्ना लाल यादव,रजनीकांत कन्नौजिया,श्यामले मिश्रा,संतोष मिश्रा,अजय दुबे,सूरज मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि नेहिया संदीप सिंह तथा पुलिस चौकी गोसाईपुर का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह