घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ मशाल जुलूस का आयोजन

मिर्जामुराद: लोक समिति व आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कल्लीपुर गांँव में सैकड़ों लोगों ने महिला उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ मशाल जुलूस निकाल कर विरोध किया। मशाल जुलूस गांँव के विभिन्न बस्तियों से होते हुए अम्बेडकर पार्क तक गयी। लोगों ने अम्बेडकर प्रतिमा के सामने दीप जलाकर महिला हिंसा को मिटाने और संविधान रक्षा का संकल्प लिया.

जुलूस में शामिल सैकड़ों महिलाएं, लड़कियां और युवाओं ने घरेलु महिला हिंसा बन्द करो भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ याछोडो जाती पाती तोड़ो, भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगाये और महिला हिंसा कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया।

इस दौरान नुक्कड़ सभा व पर्चा बाँटकर करके लोगों को महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया।

लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि महिला हिंसा विरोधी पखवाडा 25 नवंबर से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम दिन 16 दिसम्बर को निर्भया दिवस पर लोक समिति नागेपुर से राजा तालाब तहसील तक साईकिल रैली का आयोजन किया गया है जहाँ घरेलू महिला हिंसा को रोकने और महिला सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौपा जायेगा।

कार्यक्रम में अनीता, सोनी, आशा, मनीषा, रामबचन, मंजू,मैनब,मधुबाला,प्रियंका,सावित्री,सुमन,केवला, धीराजी,आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आशा राय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता एवं संचालन सोनी ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह