दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी की जमानत अर्जी खारिज

दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी की जमानत अर्जी खारिज

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी:- सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने के एक मामले में किशोर अपचारी को कोर्ट से राहत नहीं मिली | विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अजय कुमार की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोर अपचारी की जमानत की अपील सुनवाई के बाद खारिज कर दी अदालत में पीड़िता की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व रोहित यादव ने पक्ष रखा |

अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता ने भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी आरोप था कि मार्च महीने में उसके इंस्टाग्राम पर किशोर अपचारी द्वारा फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजा गया था |

बातचीत के दौरान किशोर अपचारी पीड़िता से प्यार भरी बाते करने लगा तथा कहने लगा कि वह प्रार्थिनी को बहुत पसन्द करता है इसी दौरान 5 अप्रैल 2024 को किशोर अपचारी ने पीड़िता को फोन कर कुछ जरूरी बाते करने के लिये सिंह मेडिकल रिसर्च सेन्टर के पास बुलाया तथा बात करते-करते पास में स्थित एक मकान,जो देखने में होटलनुमा लग रहा था ले जाने लगा जिस पर प्रार्थिनी ने जाने से मना किया |

इस पर उसने अपने परिचित का मकान है और वहां पर सिर्फ बात करनी है का भरोसा देकर मकान में एक कमरे में ले गया और दरवाजा बन्द कर पीड़िता को अपने आलिंगन में लेने का प्रयास करने लगा |

इस पर जब पीड़िता ने विरोध किया तो किशोर अपचारी ने कमर से पिस्तौल निकाल कर उसको गोली मारने की धमकी देकर निर्वस्त्र कर दिया तथा पिस्तौल की नोक पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया साथ ही धमकी दिया कि इस बात को किसी से बताने पर जान से मार देगा ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान