मानव श्रृंखला बनाकर गंगा जल संरक्षण का दिया संदेश, देश को एकता के सूत्र में बांधती गंगा के तट पर चला स्वच्छता अभियान

गंगा आरती कर दशाश्वमेध से ललिता घाट तक निकाली स्वच्छता जागरूकता यात्रा 

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली गंगा का तट शुक्रवार को स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा | नमामि गंगे और टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर मानव श्रृंखला बनाकर गंगा जल संरक्षण का संदेश दिया दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार तक स्वच्छता के लिए पदयात्रा निकाली | पदयात्रा के दौरान सदस्यों ने गंगा किनारे पड़ी गंदगी को बटोर कर कूड़ेदान के सुपुर्द किया | हाथों में गंदगी बटोरती टोकरी और स्वच्छता के स्लोगन लिखी तख्तियां देख कर आम जनमानस भी स्वच्छता के लिए प्रेरित हुआ |

दशाश्वमेध से ललिता घाट तक हजारों श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए जनमानस के साथ राष्ट्रध्वज लेकर राष्ट्रीय नदी गंगा की आरती उतारी गई | नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा देश को एकता के सूत्र में बांधती हैं | देश में विविध भाषाएं, धर्म,संस्कृति,संगीत होने के बावजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें बांधे रखती हैं एकजुट रखती है गंगा उनमें से एक है गंगा की निर्मलता के लिए योगदान करना हम सभी का राष्ट्रीय और नैतिक दायित्व है |

आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला,महानगर सहसंयोजिका सारिका गुप्ता,निधि अग्रवाल,टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज से मधु सिंह,आशीष त्रिपाठी,सविता राय,अल्पना सिंह,शिखर द्विवेदी, कुन्दन मिश्र,अवनीश सिंह,अंकित सिंह,ऋषभ मुखर्जी,साक्षी गुप्ता एवं सैकड़ो की स

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी