बिजली विभाग के ठेकेदार से करोड़ों रुपए गबन करने के मामले में मिली अग्रिम जमानत

विद्युत पोल व केबिल देने के नाम पर हड़पे करोड़ों रुपए 

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:– धोखाधड़ी करते हुए बिजली विभाग के ठेकदार से विद्युत पोल व केबिल देने के नाम पर करोड़ों रुपए हड़पने के मामले में आरोपिता को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी | फास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) सुनील कुमार की अदालत ने लंका निवासिनी आरोपिता खुशबू सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की दशा में एक-एक लाख रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया | अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव,नरेश यादव व वरुण प्रताप सिंह ने पक्ष रखा |

अभियोजन पक्ष के अनुसार मेसर्स अजय बिल्डर्स एंड कन्स्ट्रक्शंस ओपीसी प्रा.लि.लखनऊ द्वारा भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी आरोप था कि रविन्द्रपुरी कॉलोनी में स्थित लक्ष्मी इक्रूपमेंट एंड सर्विसेज प्रा.लि.फर्म के दिलीप कुमार मौर्य व उनकी पत्नी की फर्म 2 के स्विच मेसर्स एंड इक्यूपमेंट प्रा.लि.द्वारा बिजली के केबिल के लिए अपनी व अपने पत्नी की फर्म में पांच जून 2023 को 43,24,650/- रुपए एवं एक अन्य एकाउंट में 22 सितम्बर 2023 को दस लाख रुपए व 11 अक्टूबर 2023 को 20 लाख रुपए 50 पीस विक्टोरिया पोल व बिजली की केबिल के लिए लिया गया था |

इसके अलावा अन्य कई तिथियों पर लाखों रुपए लिए गए बावजूद इसके आरोपित दिलीप मौर्य व उसकी पत्नी खुशबू सिंह द्वारा उनकी कंपनी को केबिल व पोल उक्त मानक के अनुसार नहीं दिया गया |

कई बार शिकायत करने पर आरोपितों द्वारा इन्स्पेक्शन करके माल भिजवाने की बात कही जाती रही लेकिन न तो इन्स्पेक्शन किया गया और न ही मानक के अनुरूप पोल व केबिल दिया गया | विरोध जताने पर आरोपितों द्वारा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी जाने लगी |

अदालत में बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गयी कि आरोपिता को फर्जी ढंग से मुल्जिम बना दिया गया है विपक्षी की कंपनी से व्यवसायिक लेनदेन का मामला है और इसमें किसी प्रकार के धन का गबन नहीं किया गया है माल भेजा गया था और खराव क्वालिटी का बताने पर उसकी जांच कर दूसरा माल भेजने का उसकी कंपनी द्वारा आश्वासन भी दिया गया लेकिन वादी ने बिना इन्स्पेक्शन कराये ही फजी ढंग से पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया गया, अदालत ने पत्रावली के अवलोकन के बाद आरोपिता को अग्रिम जमानत दे दी |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा…

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    अजगरा के गोला गांव में विशाल भंडारा, प्रतिभाओं का सम्मान और बुजुर्गों को मिला कंबल     रिपोर्ट : विवेक राय अजगरा (वाराणसी)। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के गोला गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम