विविधा’24 – इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में पहले दिन का आयोजन,पार्टी शेकर्स बैंड का लाइव प्रदर्शन 

विविधा’24 – इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में पहले दिन का आयोजन,पार्टी शेकर्स बैंड का लाइव प्रदर्शन 

 

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- सनबीम कॉलेज फॉर विमेन भगवानपुर द्वारा आयोजित विविधा’24 – इंटर कॉलेज युवा महोत्सव के पहले दिन, युवा विद्यार्थियों के लिए एक अद्वितीय और जोशीला अनुभव लेकर आया | इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण था पार्टी शेकर्स बैंड का लाइव प्रदर्शन, जिसने छात्रों को अपनी धुनों पर थिरकने और झूमने पर मजबूर कर दिया | कार्यक्रम की शुरुआत सनबीम समूह की सहायक निदेशक,श्रीमती प्रतिमा गुप्ता के जोशीले संबोधन से हुई उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए इस तरह के आयोजनों की अहमियत पर जोर दिया |

 

कार्यक्रम की विशिष्ट उपस्थिति में सनबीम समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी संदीप मुखर्जी,कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी सरिता राव,कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.सौरभ सेन,अकादमिक सलाहकार डॉ.विभा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे इन सभी ने पार्टी शेकर्स बैंड के सदस्यों का सम्मान करते हुए उन्हें सशक्त और प्रेरणादायक संदेश दिए |

 

महोत्सव की मुख्य आकर्षण रही पार्टी शेकर्स बैंड की धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस,बैंड ने अपनी बेहतरीन धुनों, तालों और लय में पूरी भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया इस शानदार प्रदर्शन ने विविधा’24 के पहले दिन को अविस्मरणीय बना दिया छात्रों ने बैंड की ऊर्जा को महसूस किया और इस अद्भुत अनुभव का हिस्सा बने |

 

महोत्सव के इस पहले दिन ने छात्रों के उत्साह और जोश को जगाया और आगामी दिनों के लिए उत्सुकता और उमंग बढ़ा दी यह कार्यक्रम आगामी दिनों में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं,खेलों और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ जारी रहेगा | इस महोत्सव ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि विविधा’24 एक ऐसा मंच है जहाँ युवा अपने भीतर की शक्ति और हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी