मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का हुआ उद्यापन,किसानों ने अर्पित की अन्न की देवी को पहली फसल

मंदिर प्रांगण समेत भगवती अन्नपूर्णा का हुआ धान की बलियों से श्रृंगार, कई महिला श्रद्धालुओ ने महाव्रत के सत्रह वर्ष भी पूरे किए।

प्रसाद स्वरूप धान की बाली का वितरण रविवार को किया जाएगा।

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- अन्न की देवी कही जाने वाली माँ अन्नपुर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन के साथ शनिवार को समापन हुआ | महाव्रत के समापन के दिन मां के दरबार को कई कुंतल धान की बालियों से सजाया गया 17 दिन 17 गांठ व 17 धागे के इस कठिन महाव्रत में भक्त एक समय का ही फलहार करते हैं |

मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का आज हुआ उद्यापन,किसानों ने अर्पित की अन्न की देवी को पहली फसल | मंदिर के अर्चकों ने मध्याह्न भोग आरती में माँ को स्नान कराया, नूतन वस्त्र,आभूषण धारण कराकर धान की बालियों से भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी आरती के बाद आम भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया माँ का दरबार धान की बालियों से सजाया गया है | पूर्वांचल के किसान अपने खेत की पहली फसल माँ को अर्पित कर आशीर्वाद लेते दिखे यही धान की बाली दूसरे दिन यानी रविवार को प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा जिसे श्रद्धालु अपने अन्न के भंडार में रखते है |

महंत शंकर पूरी ने बताया कि हिंदू धर्म में देवी अन्नपूर्णा का विशेष स्थान है मान्यता है कि जिस घर में भगवती का वास होता है वहां हमेशा अन्न के भंडार भरे रहते हैं उन्होंने कहा कि इस महाव्रत से किसी भी तरह का दुख-कष्ट दूर हो जाता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा