निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन कर चश्मा वितरित किया गया

निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन कर चश्मा वितरित किया गया

मिर्जामुराद मोतियाबिंद से परेशान 50 वर्ष के अधिक उम्र के 12 बुजुर्ग मरीजों का मारवाड़ी हिन्दू अस्पताल के सौजन्य से नि:शुल्क आँख का आपरेशन किया गया । निःशुल्क आपरेशन के साथ साथ उन्हें जरुरी दवा और चश्मा भी वितरण किया गया है। गौरतलब हो कि शनिवार को लोक समिति द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों मरीजों का आँख जाँच की गई। साथ ही जाँच के दौरान दर्जनों बेहद गरीब एवं जरूरतमन्द लोगों में मोतियाबिंद और आँख की गंभीर बीमारियाँ पायी गयी। जिनका आपरेशन रविवार को मारवाड़ी हिन्दू अस्पताल गोदौलिया वाराणसी में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा किया गया। इस दौरान उन्हें च्यवनप्राश और कम्बल वितरित किया गया।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि 40 वर्ष के पश्चात नियमित रूप से आंखों की जांच कराएं, सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें मोतियाबिंद विकसित करने में सहायता कर सकती हैं। जब भी बाहर धूप में निकलें तो बचाव का चश्मा लगाएं यह अल्ट्रावायलेट किरणों को ब्लॉक कर देता है।

डायबिटीज या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिससे मोतियाबिंद का खतरा बढ़ जाता है उनका उचित उपचार कराएं। व्यायाम करें, संतुलित आहार, रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करें। इनमें बहुत सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धूम्रपान छोड़ें, और शराब का सेवन कम करें।

इस दौरान डॉ. त्रिलोचन, डा. संग्राम राय, महादेव भाई, विनय सिंह, अनीता, आशा, अंबिका पंचमुखी, सुनील, सोनी, शिवकुमार, मनीषा आदि लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा