एयरटेल ने जारी की स्पैम रिपोर्ट, स्पैम सॉल्यूशन के लॉन्च के बाद दिखे नेटवर्क ट्रेंड का किया विश्लेषण

एयरटेल ने जारी की स्पैम रिपोर्ट, स्पैम सॉल्यूशन के लॉन्च के बाद दिखे नेटवर्क ट्रेंड का किया विश्लेषण 

 

(संतोष कुमार सिंह)

नई दिल्ली:- भारत के पहले स्पैम- फाइटिंग नेटवर्क भारती एयरटेल ने अपने एआई-संचालित स्पैम- फाइटिंग सॉल्यूशन को लॉन्च करने के ढाई महीने के भीतर ही 8 अरब स्पैम कॉल और 0.8 अरब स्पैम एसएमएस को चिह्नित किया है इस एडवांस्ड एल्गोरिदम की मदद से एआई-संचालित नेटवर्क ने हर दिन लगभग एक मिलियन स्पैमर्स की पहचान सफलतापूर्वक की है
पिछले ढाई महीनों में कंपनी ने लगभग 25.2 करोड़ यूनिक कस्टमर्स को इन स्पैम कॉल्स के बारे में सतर्क किया है और देखा गया है कि ऐसे कॉल्स का जवाब देने वाले ग्राहकों की संख्या में 12 प्रतिशत की कमी आई है |

एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉल्स में से 6 प्रतिशत को स्पैम कॉल्स के रूप में पहचाना गया है जबकि कुल एसएमएस का 2 प्रतिशत भी स्पैम के रूप में चिन्हित किया गया है दिलचस्प तथ्य यह है कि 35 प्रतिशत स्पैमर्स ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है दिल्ली के ग्राहकों को सबसे ज्यादा स्पैम कॉल प्राप्त हुए हैं उसके बाद आंध्र प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों को सबसे ज्यादा स्पैम कॉल दिल्ली से की गई,उसके बाद मुंबई और कर्नाटक से एसएमएस के मामले में सबसे ज्यादा एसएमएस गुजरात से भेजे गए फिर कोलकाता और उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा ग्राहक मुंबई,चेन्नई और गुजरात के निशाने पर रहे |

रिपोर्ट में सामने आए ट्रेंड के मुताबिक 76 प्रतिशत स्पैम कॉल पुरुष ग्राहकों को की गई है उम्र के आधार पर भी स्पैम कॉल की संख्या में अंतर देखा गया है 36-60 आयु वर्ग के ग्राहकों को 48 प्रतिशत स्पैम कॉल मिली है जबकि 26-35 आयु वर्ग के ग्राहकों को 26 प्रतिशत कॉल की गई वरिष्ठ नागरिकों के पास केवल 8 प्रतिशत स्पैम कॉल पहुंची है |

कंपनी के विश्लेषण से स्पैम कॉल के समय का भी पता चला है स्पैम कॉल सुबह 9 बजे से शुरू होती है और दिन चढ़ने के साथ इनकी संख्या बढ़ती जाती है स्पैम कॉल की सबसे ज्यादा गतिविधि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच होती है इसके अलावा,सप्ताह के दिनों और सप्ताहांत में स्पैम कॉल की संख्या में बड़ा अंतर देखा गया है रविवार को इन कॉल की संख्या लगभग 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है यह भी एक ट्रेंड देखने को मिला कि खासकर 15,000 से 20,000 रुपये की कीमत वाले उपकरणों पर करीब 22 प्रतिशत स्पैम कॉल आती है |

कई मानकों का गहराई से विश्लेषण करके एआई-संचालित सिस्टम ने इन अवांछित कॉल्स को रियल टाइम में बेहद सटीकता से पहचानने में सफलता प्राप्त की है इस पहल ने एयरटेल को भारत का पहला सर्विस प्रोवाइडर बना दिया है जो स्पैम की बढ़ती समस्या का पूरी तरह से समाधान प्रदान करता है और जिसने अपने ग्राहकों की गोपनीयता और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उद्योग में नए सुरक्षा मानकों की शुरुआत की है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा