किसान पाठशाला में आधुनिक खेती की तकनीक सीख रहे किसान

किसान पाठशाला में आधुनिक खेती की तकनीक सीख रहे किसान

(रिपोर्ट: विवेक राय) 

वाराणसी –किसी भी फसल के अच्छे उत्पादन के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश का अनुपात 4:2:1 का होना चाहिए जबकि वर्तमान समय में यह अनुपात 28:9:1 हो गया है जो यह साबित करता है कि जनपद में किसान भाई बोआई के समय केवल डीएपी का ही प्रयोग कर रहे हैं जिससे उनकी फसल को पोटाश की मात्रा नहीं मिल पा रही है।ऐसे में किसान डीएपी की बजाय एनपीके का प्रयोग करें जिससे फसल को तीनों महत्वपूर्ण तत्व संतुलित मात्रा मे उपलब्ध हो सकें।किसानों को उक्त सलाह मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी ने सोमवार को चौबेपुर क्षेत्र के राजवाड़ी पंचायत भवन पर आयोजित किसान पाठशाला में दी।उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरकों के प्रयोग से ही दूसरी हरित क्रांति संभव हो सकेगी।

उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किसान पाठशाला में एफपीओ,कृषि विभाग की योजनाओं, औद्यानिक फसलें,जैव उर्वरकों का प्रयोग,बायो पेस्टीसाइड,बायो फर्टिलाइजर्स के प्रयोग सहित किसानों को आधुनिक खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान साधोराम यादव ने किसानों से खेती की आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की।

इसी क्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक पंकज भास्कर ने श्रीकंठपुर गांव में किसान पाठशाला का संचालन किया।

इस दौरान सुभाष यादव,अखिलेश,पारस यादव,ह्रदय नारायण,अखिलेंद्र सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह