सारनाथ स्थित हवेलिया चौराहा सुहेलदेव राजभर पार्क में नवनीत पदाधिकारी का जोरदार स्वागत, मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

महानगर अध्यक्ष वाराणसी बने जागेश्वर राजभर

 

 

वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सारनाथ स्थित हवेलिया चौराहा, सुहेलदेव राजभर पार्क में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजा सुहेलदेव राजभर जी का माल्यार्पण किया गया और पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बलिराज राजभर जी का भी गरिमामयी स्वागत हुआ।

यह घोषणा लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से की गई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने प्रदेश, पूर्वांचल और वाराणसी महानगर कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की।

विशेष नियुक्तियां: वाराणसी के चंदन विश्वकर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

जागेश्वर राजभर को महानगर अध्यक्ष, वाराणसी नियुक्त किया गया है।

प्रमोद महाजन को प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल, वीरेंद्र राजभर को मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी, हर्ष राजभर को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, रामसूरत राजभर को जिला उपाध्यक्ष, अनुज कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष और रविंद्र राजभर को जिला महासचिव बनाया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चंदन विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीति और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक सच्चे सिपाही की तरह काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी के छड़ी निशान की चर्चा प्रत्येक मोहल्ले और गांव में जन चौपाल लगाकर करेंगे।

 

इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे:जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, महानगर अध्यक्ष जागेश्वर राजभर, मंत्री प्रतिनिधि रमेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद महाजन, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल बनारसी राजभर, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पांडे, जिला प्रमुख महासचिव डॉ. बसंत राजभर, कार्यालय प्रभारी 56 राजभर, पूर्व प्रधान सलारपुर बच्चे लाल राजभर, मंडल महासचिव दशरथ राजभर, जिला अध्यक्ष वाराणसी युवा मंच विशाल चौबे, रानी चौबे, सोना राजभर और कई अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा