श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति द्वारा 30 मार्च से 13 अप्रैल तक मनाई जाएगी हनुमान रजत जयंती महोत्सव

रजत जयंती के उत्सव पर कार्यक्रम में 2500 किलो का लड्डू हनुमान जी को समर्पित किया जाएगा – दीपक बजाज।

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति द्वारा हनुमान रजत जयंती महोत्सव 30 मार्च से 13 अप्रैल तक मनाई जाएगी इस संदर्भ में लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में आहुत की गईकी बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी श्री श्याम मंडल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ भलोटिया ने की | बैठक में समाज के सम्मानित उद्योगपति श्री श्याम मंडल वाराणसी के अध्यक्ष दीपक जी बजाज,महेश चौधरी,सुरेश तुलस्यान,पवन मोदी,किशन सौंथालिया,आनंद स्वरूप अग्रवाल, गोकुल शर्मा,मनीष मैरोलिया,मनीष गिनोडिया,अशोक कोठारी,अमित शर्मा,अमित अग्रवाल,विश्वनाथ पोद्दार एवं अन्य सम्मानित सदस्य के उपस्थिति में सर्वसम्मति से कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी बैजनाथ भालोटिया, महेश चौधरी संतोष अग्रवाल मनीष गिनोडिया व संस्था के सचिव के रूप में कृष्ण गोपाल तुलस्यान प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान का मनोनयन हुआ एवं कौशल शर्मा के अध्यक्षता में हनुमान जयंती के रजत जयंती वर्ष को अति सुशोभित करने हेतु विचार विमर्श किया गया |

 

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशल शर्मा ने सुझाव दिया कि प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग संस्थाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी उसका चयन करके उन्हें सूचित किया जाएगा | दीपक बजाज ने बताया कि रजत जयंती के उत्सव पर कार्यक्रम में 2500 किलो का लड्डू हनुमान जी को समर्पित किया जाएगा एवं 6 अप्रैल को सुंदरकांड का कार्यक्रम एवं भजन संध्या का कार्यक्रम होगा और समाज के सभी लोगों ने अपने- अपने सुझाव प्रस्तुत किए |

 

समिति के संरक्षक व प कार्यक्रम संयोजक श्री बैजनाथ जी ने सवा किलो चांदी का मुकुट बजरंगबली को चढ़ाने का सुझाव दिया और धन्यवाद ज्ञापन महेश जी चौधरी ने देकर किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी