खाता ना बही पीडब्लूडी अधिकारी जो बोले क्या वही सही ???? – राजेश कुमार सिंह

खाता ना बही पीडब्लूडी अधिकारी जो बोले क्या वही सही ???? – राजेश कुमार सिंह।

 

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों की बैठक रविवार को लहुराबीर स्थित होटल में हुई,पड़ाव चौराहा से रामनगर तक बनने वाली फोर लेन सड़क निर्माण का स्वागत करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की गई | उद्यमियों/व्यापारीयों/ग्रामीणों के मकान/ दुकान/चहारदीवारी को बिना सूचना,बिना नोटिस ,बिना उचित मुआवजा दिए बुलडोजर से तोड़ने का विरोध किया गया | राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि ग्राम भोजपुर जिला चंदौली में राजस्व विभाग के दस्तावेज में सड़क की चौड़ाई 15 मीटर दर्ज है साथ ही विभाग द्वारा वर्षो पूर्व सड़क के दोनों तरफ पत्थर गाड़कर सड़क की चौड़ाई निर्धारित की गई थी जो भोजपुर गांव में सड़क के दोनों तरफ 9 मीटर चौड़ाई पर आज भी गड़े हुए पाए गए है |

 

पीडब्लूडी के उच्चाधिकारीयो के साथ हुई वार्ता में बताया गया कि ग्राम भोजपुर जिला चंदौली में सड़क की चौड़ाई 26 मीटर है परंतु अधिकारी 26 मीटर सड़क का दस्तावेज मांगने पर नहीं दे रहे है | उद्यमी विनय सिंह ने बताया कि कटेसर से पड़ाव तक सड़क की चौड़ाई विभिन्न स्थानों पर अलग अलग है कही सड़क 9 मीटर है तो कही 15 मीटर सरकारी राजस्व विभाग के दस्तावेज में दर्ज है परंतु पीडब्लूडी के अधिकारी मनमानी करते हुए पड़ाव चौराहा से कटेसर तक सड़क की चौड़ाई 26 मीटर बतला कर मुआवजा नहीं देना चाह रहे हैं | सुशील पटेल ने बताया कि सड़क की सही चौड़ाई लेखपालों को मालूम है इसी कारण पिछले छह माह में कई लेखपालों को बदल दिया गया है |

 

नवीन सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट,मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश,जिलाधिकारी चंदौली के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना नोटिस,बिना सूचना के ध्वस्तीकरण किया जा रहा है | रामलखन यादव ने मांग की उद्यमियों/ व्यापारीयों/ दुकानदारों/ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति तथा मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाए |

 

बैठक में ज्योति शंकर मिश्रा,विनय प्रताप सिंह विवेक कुमार सिंह,नवीन सिंह,सुशील पटेल ,रामलखन यादव प्रधान कटेसर,नंद किशोर गुप्ता,मनीष चौबे,दिलीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता ने भाग लिया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा