श्रीमती द्रौपदी मुर्मू माननीया राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा दिया गया – उपेंद्र नाथ सिंह (गुड्डू)

बांग्लादेश में हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे सरकारी और इस्लामिक अत्याचारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु ज्ञापन – संपूर्णा नंद पाण्डेय 

 

वाराणसी : आर एस एस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं जय भारत मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार और प्रदेश प्रभारी नरेंद्र शर्मा जी के बांग्लादेश में हिंदुओं पे हो रहे अत्याचार पर राष्ट्र व्यापी मुहिम को मद्दे नजर रखते हुए काशी प्रांत के अध्यक्ष श्री उपेंद्र नाथ सिंह द्वारा आज वाराणसी जिलाधिकारी को (जहां ए डी एम साहब मिले)अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ज्ञापन दिया और कहा कि हम भारत के जागरूक नागरिक, आपके सम्मुख अत्यंत पीड़ा और चिंता के साथ यह ज्ञापन प्रस्तुत कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य आपका ध्यान बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय तथा अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हो रहे योजनाबद्ध अत्याचारों की ओर आकर्षित करना है। इन अत्याचारों का स्वरूप न केवल हिंसात्मक है, बल्कि यह मानवता, धर्मनिरपेक्षता, और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों के मूलभूत सिद्धांतों पर भी कुठाराघात करता है।

जय भारत मंच के काशी प्रांत वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णा नंद पाण्डेय ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय की दुर्दशा ,बांग्लादेश, जो कभी बंगाल की सांस्कृतिक और धार्मिक समृद्धि का प्रतीक था, आज वहां की राजनीतिक अस्थिरता और धार्मिक कट्टरता के कारण मानवाधिकारों के उल्लंघन का केंद्र बन गया है। विशेषकर हिन्दू समुदाय, जो वहां का एक महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक समूह है, आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत है। मंदिरों पर हमले, पवित्र मूर्तियों का अपमान, जबरन धर्मांतरण, संपत्तियों की लूटपाट, बौन हिंसा, और यहां तक कि नृशंस हत्याएं- ये सभी कृत्य वहां के अल्पसंख्यकों के जीवन को असहनीय बना चुके हैं।

काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में ऐसी बहुत सारी घटनाएं हुई जिसको मै आपके समक्ष रख रहा हु। जो वहां के हिन्दू समुदाय की दयनीय स्थित्ति को स्पष्ट करती हैं। रंगपुर में काली मंदिर पर हमला (नवंबर 2024): रंगपुर जिले में एक ऐतिहासिक काली मंदिर पर कट्टरपंथी समूह द्वारा हमला किया गया। इस हमले में मूर्तियों को खंडित कर दिया गया और मंदिर को आग के हवाले कर दिया गया। यह हमला न केवल हिन्दू समुदाय की धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाला था, बल्कि यह धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का भी उल्लंघन है।चटगांव में किशोरी का अपहरण (अक्टूबर 2024): चटगांव में एक हिन्दू किशोरी का अपहरण कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। विरोध करने पर उसके परिवार को सामाजिक बहिष्कार और धमकियों का सामना करना पड़ा, और अंततः उस निर्दोष बालिका की हत्या कर दी गई।कुमिला में दुर्गा पूजा पंडाल पर हमला (सितंबर 2024): दुर्गा पूजा के अवसर पर कुमिला जिले में एक पूजा पंडाल पर कट्टरपंथियों ने हमला कर मूर्तियों को खंडित कर दिया और उपस्थित बद्धालुओं को घायल कर दिया।

संख्या बल के साथ जय भारत मंच के कार्यकर्ता ने मांग की आप ज्ञापन को गंभीरता से संज्ञान में लेंगी और आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्परता से कदम उठाएगी।ज्ञापन देते समय मुख रूप से रमेश सिंह,अवधेश उपाध्याय,विशाल सिंह,भारत बदलानी, कांताराम,अशोक यादव,बृजेश मिश्रा,राम जी सिंह, सुजीत गुप्ता,अमित तिवारी,मिथलेश पांडेय और बहुत की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान