समर सिंह और नम्रता मल्ला का वायरल गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ का 140 मिलियन व्यूज का वाराणसी मे मना जश्न

समर सिंह और नम्रता मल्ला का वायरल गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ का 140 मिलियन व्यूज का वाराणसी मे मना जश्न।

 

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- करोड़ो दिलों की धड़कन देसी स्टार समर सिंह ने मात्र पाँच महीने में ही 140 मिलियन प्लस व्यूज देकर एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है |हरदम संगीत प्रेमियों के दिलों में राज करने वाले समर सिंह और हॉट केक अदाकारा नम्रता मल्ला की शानदार जोड़ी में आया बिगेस्ट हिट सांग ‘बलमुआ के बल्लम’ 140 मिलियन व्यूज ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर पार कर चुका है, जिसका सेलिब्रेशन धूमधाम से वाराणसी में किया गया |

सेलिब्रेशन पार्टी में देसी स्टार समर सिंह, एक्ट्रेस नम्रता मल्ला,टी-सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट हेड सोनू श्रीवास्तव, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी,सिंगर नेहा राज,गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर सहित संगीतकार आशीष वर्मा,समाज सेवक अंकित मिश्रा, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य सहित बहुत से गणमान्य व बहुत से क्रिएटर मौजूद थे सभी के साथ केक काटकर जश्न मनाया गया |

 

गौरतलब है कि मात्र 5 महीने में ही यह गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ 141 मिलियन व्यूज टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर हासिल कर चुका है और इतना ही नहीं इस गाने को और समर सिंह को लोगों का बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है | मस्ती से भरपूर गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ को समर सिंह ने अपने खास अंदाज में गाकर सबका दिल जीत लिया है वहीं उनके स्वर में स्वर मिलाया है सिंगर नेहा राज ने |

 

इस सांग के वीडियो में समर सिंह ने हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के बोल्ड लुक के साथ गरदा उड़ा दिया है इस गाने के वीडियो में समर सिंह जहाँ बड़े बाल और बढ़ी दाढ़ी में अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं बोल्ड लुक में नम्रता मल्ला पानी में आग लगाने का काम कर रही है उनकी केमेस्ट्री जहां काफी शानदार लग रही है,वहीं उनका मस्ती से भरपूर डांस बहुत ही मजेदार है |

 

इस गाने को गीतकार आलोक यादव ने लिखा है संगीतकार एडीआर आनन्द ने इस गाने को मधुर संगीत से सजाया है कॉन्सेप्ट समर मोदी का है | वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं,प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव,डीओपी राहुल,कोरियोग्राफर असलम,एडिटर पंकज साव,डीआई रोहित सिंह ने किया है |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा