अत्याधुनिक प्रदर्शनी व मेला ‘फीट एंड फ्यूजन 2024’ के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव।

अत्याधुनिक प्रदर्शनी व मेला ‘फीट एंड फ्यूजन 2024’ के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव।

चौबेपुर (वाराणसी) हरमन माइनर स्कूल डुबकियां में आज विद्यालय का वार्षिकोत्सव ‘फीट एंड फ्यूजन 2024’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के अतिथिगण चिरईगांव प्रधान संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व विभिन्न गांवों के प्रधानों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अंबिका प्रसाद गौड़ ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

तत्पश्चात बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों ने इतिहास, इंग्लिश, हिंदी, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, अर्थशास्त्र, योगा, कला, लाइफ स्किल, क्रिसमस इत्यादि पर आधारित चल व अचल मॉडल की प्रदर्शनी लगा रखी थी।

मेले में बच्चों ने खेलकूद व खानेपीने से संबंधित स्टॉल लगा रखे थे। अभिभावकों ने प्रदर्शनी व मेले का निरीक्षण किया। स्टेम लैब व रोबोटिक्स पर आधारित चल मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के पुरातन छात्र छात्राओं का भी समागम हुआ। देश दुनिया में अलग अलग जगहों व अलग अलग क्षेत्रों में अपना अपना योगदान दे रहे पुरातन छात्र छात्राओं ने भी अपने स्कूल के दिनों को याद किया व अपने अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन अभिनव मिश्रा व मेधा बनर्जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य अध्यापक डी एन राजपूत ने किया। समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा