सनातन संस्कृति मजबूत होगी तभी सनातन धर्म मजबूत होगा – कृष्णा नन्द पाण्डेय 

सनातन संस्कृति मजबूत होगी तभी सनातन धर्म मजबूत होगा – कृष्णा नन्द पाण्डेय 

 

चन्दौली -“धरोहर संरक्षण सेवा संगठन” द्वारा सनातन विस्तार के उद्देश्य को लेकर अनवरत चल रहे “ संस्कृति संवाद यात्रा “ की बैठक का (23वाँ पड़ाव) पोद्दार भवन, दीनदयाल नगर चन्दौली मे आयोजित हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल पोद्दार ने किया।

मुख्य वक्ता संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहा सत्य ही सनातन और सनातन ही मानवता है मानवता की रक्षा लिए सनातन धर्म को मजबूत करना होगा, क्योंकि दुनिया का कोई भी पंथ सर्वे भवन्तु सूखिन: की कामना नही करता केवल सनातन धर्म सबके सुख की कामना करता है ,सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए सनातन संस्कृति को जानना होगा।

यह संभव तभी होगा जब हम वेद, पुराणो, और अपने धर्म ग्रंथों का अध्ययन अपनी दिन चर्या मे लायेंगे, अध्ययन से ज्ञात होगा कि हमारी संस्कृति शस्त्र व शास्त्र दोनों की है संस्कृति ही हमारा आत्मगौरव है हर सनातनी को अपने संस्कृति के विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने की ज़रूरत है।

संस्कृति विस्तार से ही हर सनातनी को गर्व की अनुभूति होगी, इसके लिए हर व्यक्ति को सनातन विस्तार योद्धा बनना होगा, वक्ताओं मे पवन पाण्डेय ने कहा हिंदुओ का मानमर्दन करने के लिए हमारे मन्दिरों को खण्डित करकें मुगल आक्रांताओं ने मन्दिर के ऊपर ही मस्जिद बनाया या मंदिरों को ख़त्म कर दिया, अपने आत्मगौरव की रक्षा व विस्तार के लिए सनातन संस्कृति के केन्द्र मन्दिरो को दिव्य स्वरूप मे लाना होगा।

धन लूटना ही मुग़लों का लक्ष्य नही था उनका लक्ष्य सनातन संस्कृति को खत्म करना था, विंध्यवासिनी पाण्डेय ने कहा हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान देकर संस्कृति व राष्ट्र को बचाया, जिन सभ्यताओ ने अपनी संस्कृति व धरोहर की रक्षा के लिए योद्धा नहीं तैयार किए उनकी संस्कृति व धरोहर नष्ट हो गयी। हर सनातनी को साधक के साथ योद्धा बनना होगा, शस्त्र व शास्त्र दोनों मे पारंगत हर सनातनी होगा तभी मानवता व सनातन की रक्षा हो पाएगा ।

कुन्दन सिंह ने कहा अभी समय है अवसर है, हर सनातनी को अपनी सुरक्षा के बारे मे सोचने का, भारत का हर सनातनी हिन्दू जब योद्धा बनेगा तभी सनातन संस्कृति का विस्तार होगा, अध्यक्षीय उद्धबोधन मे अखिल पोद्दार ने कहा कि सनातन ही मानवता का रक्षक है ,सनातन संस्कृति को जन जन तक पहुँचाना होगा ।

सनातन संस्कृति विश्व का कल्याण हो का उद्वघोष करती है, ऐसी परम्परा, संस्कृति की रक्षा के लिए हमे तैयार रहना होगा । सनातन समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति के विस्तार करने का समय आ गया है ।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सर्वश्री डा.चन्द्रदेव पटेल रोहित पाण्डेय, पिण्टू दुबे,राहुल जयसवाल, संजय रजक, प्रतीक पाण्डेय, आशीष गुप्ता, सन्तोष तिवारी, नवीन पाण्डेय सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का आयोजन ओम प्रकाश पाण्डेय व आजाद दूबे ने किया, कुशल संचालन गौरव मिश्र ने किया, कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान