वाराणसी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर समाजवादी छात्र सभा का जोरदार प्रदर्शन

वाराणसी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर समाजवादी छात्र सभा का जोरदार प्रदर्शन

 

 

(रिपोर्ट विशाल कुमार)

वाराणसी : छात्र संघ चुनाव बहाल करने और छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर अड़ा छात्र संगठन समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन का कहना है कि छात्र संघ चुनाव बहाल कराना लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी के प्रतिनिधि एसीपी कैंट विद्युत सक्सेना को ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन के दौरान छात्र सभा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। छात्रों ने प्रशासन पर मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने भीड़ को काबू में करने की कोशिश की। हालात को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया।

 

छात्र नेताओं ने छात्रसंघ बहाली को लेकर क्या कहा प्रदर्शन में मौजूद समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राहुल सोनकर और महानगर अध्यक्ष आयुष यादव ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर संगठन सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बंद होने से छात्रों की आवाज दबाई जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये रही प्रमुख मांगे:

छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं।

कॉलेजों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

फीस वृद्धि पर रोक लगाई जाए।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

लाइब्रेरी और हॉस्टल की स्थिति में सुधार किया जाए।

इस प्रदर्शन में मनोज यादव (गोलू), अनुराग यादव, जितेंद्र यादव, शिवा सोनकर, धर्मवीर प्रजापति, शुभम पाल, आदर्श गौतम, पंकज यादव, अंकुश यादव, पवन वर्मा, नमन राय और अमितेंद्र सिंह सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

 

छात्र संघ चुनाव बहाली का मुद्दा गरमाया छात्र नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा। समाजवादी छात्र सभा ने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

 

प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उच्च अधिकारियों तक ज्ञापन पहुंचाया जाएगा। हालांकि, छात्रों ने कहा कि वे लिखित आश्वासन के बिना शांत नहीं बैठेंगे।

 

समाजवादी छात्र सभा ने कहा कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और प्रशासन को झुकने के लिए मजबूर करेंगे।

 

कार्यक्रम के अंत में छात्र नेताओं ने छात्रों से एकजुट रहने और आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई छात्रों के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, जिसमें हर किसी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी