महिला जागरूकता और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन तेवर गांव में हुआ सम्पन्न

समाज में समानता और समृद्धि लाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है – बी.बी.राय ||

चोलापुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित कानून और सरकारी योजनाओं को बताया ||

महिलाओं को खुद को सशक्त बनाना चाहिए और इसके लिए शिक्षा और सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हैं -(एस आई) संध्या जायसवाल ||

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- चोलापुर थानांतर्गत तेवर गांव में महिला जागरूकता सशक्तिकरण और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी भारत भूषण पांडेय द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा,शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.बी.राय,एक्सईएन विद्युत विभाग एवं खंड विकास अधिकारी श्री दीनदयाल उपस्थित रहे | इसके साथ ही चोलापुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम,उपखंड अधिकारी (चोलापुर) अमित श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी (आयर) श्रीपद तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (ISB) सुनील पांडेय,सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) शैलेन्द्र कुमार और सहायक विकास अधिकारी निर्मला देवी तथा चोलापुर एसआई संध्या जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही |

महिला सशक्तिकरण पर विचार विमर्श –

बी.बी.राय ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में समानता और समृद्धि लाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया |

चोलापुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित कानून और सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला | एस आई संध्या जायसवाल ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा महिलाओं को खुद को सशक्त बनाना चाहिए और इसके लिए शिक्षा और सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हैं |

कंबल वितरण का आयोजन-

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कंबल वितरण रहा जिसमें 700 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए | यह पहल भारत भूषण पांडेय की समाजसेवा की भावना को दर्शाती है |

ग्राम सभा तेवर की ओर से विनय कुमार पांडेय और अशोक कुमार पांडेय ने सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन पूर्व ग्राम प्रधान संजय पाण्डेय एवं संतोष सिंह द्वारा किया गया | इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह