उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग 2024-25 (सीजन-3) के अध्यक्ष की घोषणा, सफल ट्रायल्स और आगामी नीलामी की जानकारी।

उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग 2024-25 (सीजन-3) के अध्यक्ष की घोषणा, सफल ट्रायल्स और आगामी नीलामी की जानकारी।

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- पार्वती वेलफेयर सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग 2024-25 (सीजन- 3) के अध्यक्ष पद पर महेंद्र गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा की | यह घोषणा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनल मोदी की उपस्थिति में की गई यह आयोजन उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से संबद्ध है और प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करेगा |

लीग ट्रायल्स की सफलता-

हाल ही में संपन्न हुए ट्रायल्स में प्रदेशभर के उभरते हुए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | फाइनल ट्रायल का आयोजन 9 जनवरी 2025 को सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में किया गया जिसमें चयन प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूरी की गई |

लीग टीमें और नीलामी की जानकारी-

इस सीजन में 6 फ्रेंचाइजी टीमों के साथ-साथ 3 महिला टीमों को अलग से शामिल किया गया है | महिला टीमों को भी बराबर का अवसर देकर उन्हें प्रोत्साहित करना इस लीग का एक मुख्य उद्देश्य है |

मुख्य आयोजन की जानकारी-

लीग के मुख्य मैच 19 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2025 तक वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे सभी मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे |

अध्यक्ष की प्रतिक्रिया-

इस अवसर पर महेंद्र गुप्ता ने कहा हमारी प्राथमिकता प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच देना है जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें | यह लीग न केवल पुरुष खिलाड़ियों को बल्कि महिला खिलाड़ियों को भी उनके करियर को नई ऊंचाई देने में मदद करेगा |

पार्वती वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में यह लीग प्रदेश में खेल और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र