सुलतानपुर में शक्ति मोबाइल सेवा का शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई पहल

सुलतानपुर में शक्ति मोबाइल सेवा का शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई पहल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘शक्ति मोबाइल’ टीम का गठन किया गया। इस टीम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करना है। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शक्ति मोबाइल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर अनुपम सिंह ने इस पहल का उद्घाटन करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कदम नारी स्वावलंबन और नारी सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। शक्ति मोबाइल वैन विशेष रूप से महिलाओं के लिए सुरक्षा, कानूनी सहायता, और जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से काम करेगी।

शक्ति मोबाइल वैन में एक महिला उप निरीक्षक, दो महिला आरक्षी, दो आरक्षी और चालक की टीम शामिल है, जो दिन और रात की शिफ्ट में सुलतानपुर के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेगी। वैन स्कूल, कॉलेज, बाजार, और उन स्थानों पर भ्रमण करेगी, जहां महिलाओं का अधिक आवागमन होता है। इस दौरान महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

शक्ति मोबाइल की सेवाओं के तहत महिलाएं किसी भी विषम परिस्थिति में सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा, यह टीम महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में भी सक्रिय रूप से काम करेगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। आमजन ने पुलिस की इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिला अपराधों पर अंकुश लगेगा और महिलाओं को अधिक सुरक्षा महसूस होगी।

 

शक्ति मोबाइल टीम के प्रमुख कार्य:

 

1.महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम।

2.आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद प्रदान करना।

3.कानूनी सहायता प्रदान करना।

4.सुरक्षा के प्रति जागरूक करना।

5.अपराधियों को पकड़कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाना।

सुलतानपुर पुलिस हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी है और उन्हें हर परिस्थितियों में सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा