गरीबों असहाय को ठंड से निजात दिलाने हेतु बांटी गई कंबल

ठंड के मौसम में वृद्ध और विधवा की सेवा करना महान धर्म है इससे बड़ी कोई और पूजा नहीं हो सकती है – अशोक राय 

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत व स्वर्गीय कलावती देवी रघुनाथ प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी बुधवार को हुकूलगंज स्थित संस्था के कार्यालय में अध्यक्ष व ट्रस्ट के डायरेक्टर प्रमोद अग्रहरी की ओर से वृद्ध विधवा गरीब व असहायों को 300 से ज्यादा कंबल वितरित किया गया जिसे पाकर जरूरतमंद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई |

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया के विधायक सुनील पटेल,विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी मेडिकल हॉस्पिटल के डॉक्टर अशोक राय ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब असहाय वृद्ध विधवा की सेवा करना महान धर्म है इससे बड़ी कोई और पूजा नहीं हो सकती है ऐसे लोगों को आवश्यकताओं की पूर्ति समाज के सभी वर्ग को करना चाहिए जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है और असहाय लोगों को इस बात का एहसास होता है कि समाज में हमारी भी सुधि लेने वाला कोई व्यक्ति है गरीबों की सेवा ही परमात्मा की सेवा के समान होता है और सच्ची सेवा होता है गरीबों में परमात्मा का वास होता है उनकी सेवा करने से शक्ति मिलती है गरीबों की सेवा से जितना पुणे अर्जित होता है उतना किसी कार्य से नहीं होता है निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है |

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी,महामंत्री सनी जोहर,कोषाध्यक्ष चंद्र भूषण दास,अमित सिंह,सोनिया,अनिल पटेल,मंगला पटेल, विष्णु मोदनवाल,बबलू गुप्ता,संजय गुप्ता, बबलू चौहान,लल्लू यादव,मनोज अग्रहरि, मनीष गुप्ता,विजय टेंट प्रतीक गुप्ता,अक्षत बर्मन भरत रस्तोगी, संदीप गुप्ता,शिवानी अग्रहरी,महिला मंडल अध्यक्ष सारिका अग्रहरि सहित इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन धन्यवाद ज्ञापन हरि शंकर अग्रहरी ने किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी