समाजसेवी संस्था के द्वारा मलिन बस्ती में किया गया कंबल वितरण

जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है – ऐश्वर्या श्रीवास्तव।

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- नई सुबह एक उम्मीद तथा काशीलाल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर नरिया वार्ड में स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान में बुजुर्ग,विधवा महिलाओं तथा जरूरतमंदों को कड़ाके के ठंड मे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। काशी एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने महिलाओं को कंबल वितरण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक मगधू प्रसाद और प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने भी इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना पूरा योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को समाज सेविका ममता ने सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान समाजसेवी मनीष कुमार ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि एक दूसरे का सहयोग करना मानव धर्म में हर व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और इसी को ध्यान में रखते हुए आज यहां पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया है |

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी विजय कुमार, विकास श्रीवास्तव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी आशा यादव, आराधना देवी, बेबी यादव तथा संस्था की तरफ से मोहम्मद अनीस, करम भारती, रवि कुमार, सूरज कुमार, सुमित बिंद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |

 

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ऐश्वर्या श्रीवास्तव,लाल बहादुर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा यादव, आराधना देवी को संस्था के द्वारा पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुन्नी देवी, रामादेवी, सुदामा देवी, प्यारी देवी, रीता देवी, सीता देवी, गुलाबी देवी, आरती देवी, नौरंगी देवी, माधुरी देवी, सोना देवी आदि महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद नई सुबह एक उम्मीद की अध्यक्ष ममता ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    नमामि गंगे और नगर निगम ने संभाली स्वच्छता की कमान, श्रद्धालुओं, नाविकों और दुकानदारों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए किया जागरूक     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    नमो घाट पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम, संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी गंगा महोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा