ईंट निर्माता परिषद वाराणसी ने भट्टा मालिकों सँग की बैठक,समस्याओं को सुना और हल करने का दिया आश्वासन

ईंट निर्माता परिषद वाराणसी का कोषाध्यक्ष सीताराम यादव,लक्ष्य अडवाणी बने कार्यसमित सदस्य।

 

मेरी हमेशा जुल्म ज्यादती,भ्रष्टाचार से लड़ाई रही है मैं शीघ्र ही वैध ईट भट्ठा मालिकों की पीड़ा उच्च अधिकारियों तक पहुंचाऊँगा – कमला कान्त पाण्डेय।

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- ईंट निर्माता परिषद वाराणसी के द्वारा सेन्ट्रल जेल स्थित एक होटल में संस्था की साधारण सभा बैठक का किया गया आयोजन बैठक में जनपद के प्रत्येक क्षेत्र से भट्टा स्वामी भाग लिये | भट्ठा मालिकों ने खुलकर बताया की सरकारी विभागों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार व वसूली से तंग आ गये है पुलिस, जी.एस.टी,प्रदूषण आदि न परेशान करके रख दिया है अगर प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो लम्बी लड़ाई लड़नी होगी | सबसे ज्यादा मिट्टी का अभाव है अनेक भट्टे बन्द हो गये हैं तथा शेष शीघ्र बंद होंगे वैध ईंट भट्टे ज्यादा बंद हो रहे है क्यूंकि वें ज्यादा परेशान है |

बैठक की अध्यक्षता करते हुये अध्यक्ष कमला कान्त पाण्डेय ने कहा कि मेरी हमेशा जुल्म ज्यादती,भ्रष्टाचार से लड़ाई रही है मैं शीघ्र ही वैध ईट भट्ठा मालिकों की पीड़ा उच्च अधिकारियों तक पहुंचाऊँगा | संस्था के कोषाध्यक्ष हीरा लाल यादव के निधन होने से जगह रिक्त हो गई थी सर्वसम्मति से संस्था का कोषाध्यक्ष सीताराम यादव को चुना गया | खाली पड़ी कार्यसमित का सदस्य लक्ष्य अडवाणी को चुना गया |

 

समारोह का संचालन ओम प्रकाश बदलानी तथा धन्यवाद शिव प्रकाश सिंह ने किया | कमलेश नारायन सिंह,प्रशांत पाण्डेय, राधेश्याम सिहं,कैलाश नाथ पटेल, भागीरथी यादव,मनसा राम आहुजा, परमानन्द प्रदवानी,रमेश प्रद्वानी,अभिषेक सिंह रेनू,मनोज यादव, आनन्द सिंह,सतीश सिंह,अरुण कुमार सिहं, डाक्टर रमेश सिंह सहित इत्यादि भट्टा मालिकों ने भाग लिया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी