पत्रकार ने डीसीपी से सुरक्षा की लगाई गुहार

पत्रकार ने डीसीपी से सुरक्षा की लगाई गुहार

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी: जमीनी विवाद को लेकर पत्रकार ने डीसीपी गोमती जोन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हथिवार निवासी गौरव पाण्डेय, जो एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनके घर के पास एक विवादित ज़मीन है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

गौरव पाण्डेय के अनुसार, विपक्षीगण बार-बार उस विवादित ज़मीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं और आज भी लगभग दस से पंद्रह लोगों की संख्या में उन्होंने उनके परिजनों को धमकियां दीं। इस पर परिवार ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। गौरव पाण्डेय ने बताया कि वह घटना स्थल पर पहले मौजूद नहीं थे, लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए न्यायालय के

दस्तावेज़ पुलिसकर्मियों को दिखाए, जिसमें यह बताया गया कि मामला विचाराधीन है और अदालत के फैसले के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।

गौरव के अनुसार, इस बात से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भड़क गए और उन्हें और उनके परिवार के लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पूरी घटना के बाद, गौरव पाण्डेय ने अपनी सुरक्षा को लेकर डीसीपी गोमती जोन को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने सुरक्षा की मांग की है और मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी