कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा समापन के पश्चात् काशी पहुंचे संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज

चौबेपुर – विहंगम योग संत समाज के 100 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ को भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाने तथा भारत भूमि में चतुर्दिक स्वर्वेद महामन्दिर के आध्यात्मिक सन्देश को पहुचाने के निमित्त संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के पावन सान्निध्य में 17 जुलाई 2023 को राष्ट्र व्यापी संकल्पयात्रा का शुभारम्भ हुआ। जिसमें भारतवर्ष के 25 राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 135 स्थानों पर आध्यात्मिक संकल्प की अंतर्यात्रा बड़ी ही दिव्यता एवं भव्यता के साथ संचालित की गयी और इस संकल्प यात्रा का मंगलमय समापन 24 नवम्बर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में हुआ।

साढ़े चार महीने तक अनवरत गतिमान रही संकल्प यात्रा। यह संकल्प यात्रा कश्मीर की वादियों में ब्रह्मविद्या के विमल संदेश का शंखनाद करते हुए आगे बढ़ी तो अनेक राज्यों से होते हुए दक्षिण के कई स्थानों के पश्चात कन्याकुमारी के सागर में भवसागर पार कराने वाले सद्गुरु की ज्ञान साधना से सबको आप्लावित किया। स्वर्वेद महामन्दिर धाम पहुँचने पर संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी, राजस्थान से अरुणाचल का भूभाग मात्र भूमि नहीं अपितु हमारी मातृ–भूमि है।

संत प्रवर श्री ने बताया कि ईश्वर की अनंत शक्तियां हमारी सेवा में लगी हैं और जीवन की सार्थकता तो सेवा में ही है। कहा कि किसी से राग, द्वेष न रख सभी के साथ समदर्शी व्यवहार तथा त्याग में सुख की भावना ही भारत की मूल संस्कृति और आध्यात्मिक प्रगति का आधार है। मानवता के कल्याणार्थ सुपूज्य संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की यह संकल्प यात्रा सड़क मार्ग से 28,709 किलोमीटर की दूरी तय कर 25 राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 135 स्थानों पर जय स्वर्वेद कथा व संकल्प सत्र का आयोजन एवं 239 शिष्यों के घरों में पदार्पण पुरुषार्थ की पराकाष्ठा के रूप में अध्यात्म–पथ के अनुयायियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। इस लोक हितकारिणी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के पश्चात गुरुवार प्रातः जब सुपूज्य संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचे तब वहां उपस्थित भक्त शिष्यों के जयघोष से सम्पूर्ण महामंदिर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश