चित्रकला पेन्टिंग व क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विखेरा अपना जलवा

चौबेपुर/चिरईगांँव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पियरी में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत काल पर प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला पेन्टिंग व क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।

क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 5 के दिलशाद प्रथम, कक्षा 4 की श्रेया द्वितीय व कक्षा 3 के अंश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम की जानकारी देते हुये क्षेत्र की खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चित्रकला पेन्टिंग प्रतियोगिता व कक्षा 1,2,व 3 के निपुण बनने वाले दस छात्रों को भी प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कैविनेट मन्त्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह, बीडीओ राजेश बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह मिण्टू, गौरव सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, अजय कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के अध्यापकगण व ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार