काशी प्रांत जय भारत मंच की टीम ने कुंभ में लगाई डुबकी

काशी प्रांत जय भारत मंच की टीम ने कुंभ में लगाई डुबकी

महाकुंभ नगर। जय भारत मंच काशी प्रांत के अध्यक्ष श्री उपेंद्र नाथ सिंह गुड्डू ने संगम में डुबकी लगाकर अपनी टीम के साथ पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर श्री उपेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि 144 वर्षों के बाद यह महाकुंभ आया है, जो बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सराहना करते हुए कहा कि महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने कई विकास कार्य किए हैं। यह एक दिव्य महाकुंभ है, और इस दिव्य महाकुंभ में स्नान का अवसर हमें अपने काशी प्रांत की टीम के साथ प्राप्त हुआ है।

काशी प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री श्री संपूर्णा नंद पाण्डेय जी ने कहा कि जो लोग इस पुण्य अवसर पर महाकुंभ नहीं आए और संगम में आस्था की डुबकी नहीं लगाई, उनका जीवन अधूरा है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे प्रयागराज आकर संगम में स्नान करें और इस पुण्य लाभ से लाभान्वित हों।

काशी प्रांत के उपाध्यक्ष श्री अजय मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। हर श्रद्धालु को प्रयागराज के विकास का अनुभव हो रहा है। डबल इंजन की सरकार ने मिलकर इस बार प्रयागराज का कायापलट कर दिया है, और यह बदलाव साफ नजर आ रहा है। इस पुण्य अवसर पर हर देशवासी और हर सनातन धर्मावलंबी को संगम में स्नान करने के लिए यहां आना चाहिए।

प्रयागराज कुंभ के स्वामी श्री अनंता सरस्वती महामंडलेश्वर पंचायती अखाड़ा निर्माणी के तत्वावधान में जय भारत मंच की टीम के साथ मुख्य रूप से श्री अमित तिवारी, श्री अवधेश सिंह, श्री मनोज सिंह, श्री रमेश सिंह, श्री रितेश सिंह, श्री संजय, श्री अभिषेक, श्री सुरेश सहित पचासों सदस्य कुंभ में स्नान करके पुण्य अर्जित किए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर