गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे भीषमपुर ग्राम प्रधान राकेश कुमार सिंह

ग्राम सभा के विकास कार्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि, वाराणसी जिले का बढ़ेगा मान – राकेश कुमार सिंह 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी/नई दिल्ली :– भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा भीषमपुर ग्राम पंचायत के प्रधान एवं वाराणसी जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को 26 जनवरी 2025 को कर्तव्य पथ,नई दिल्ली पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है श्री सिंह 23 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे |

 

यह सम्मान भीषमपुर ग्राम सभा और पूरे वाराणसी जिले के लिए गौरव की बात है भीषमपुर ग्राम पंचायत ने सतत विकास,स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं जिसके चलते इसे दो बार उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं |

 

ग्राम सभा की प्रमुख उपलब्धियां-

(1)- मुख्यमंत्री पुरस्कार (2023- 24) में प्रथम स्थान |

(2)- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना का सफल क्रियान्वयन |

(3)- डिजिटल पंचायत भवन में ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता |

(4)- स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त ग्राम में सराहनीय कार्य |

(5)- तीन करोड़ की लागत से मॉडल बारात घर का निर्माण |

(6)- डोर-टू-डोर कूड़ा प्रबंधन और हर घर जल योजना का संचालन |

(7)- ग्राम सभा की कर लगता आय में बढ़ोतरी किया गया |

(8)- ग्राम सभा में कंप्यूटर सेंटर सीएससी जिम लाइब्रेरी

प्राथमिक विद्यालय के कार्यकाल हाईटेक अमृतसर वार्तालाप वृक्षारोपण बृहद स्तर पर |

 

राकेश कुमार सिंह ने इस गौरवपूर्ण अवसर के लिए भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को ग्राम सभा की उन्नति का आधार बताया | इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भीषमपुर ग्राम सभा, वाराणसी जिला प्रशासन और समस्त ग्रामवासी राकेश कुमार सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हैं ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    कोपागंज में अचानक बिगड़ी तबीयत, आठ वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। रोजी-रोटी के लिए यात्रियों को उनकी मंजिल…

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    भोर में घर से लापता हुई 18 वर्षीय युवती, मां की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा